Which vegetables should not be planted together?:  अगर आप अपने किचन गार्डन या बैकयार्ड से अच्छी और स्वस्थ फसल पाना चाहते हैं, तो केवल खाद और पानी पर ही ध्यान न दें, बल्कि पौधों की सही जोड़ी चुनना भी सीखें।

किचन गार्डन या बैकयार्ड में सब्जियां उगाते समय ज्यादातर लोग मिट्टी, खाद और पानी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण बात को नजरअंदाज कर देते हैं कौन-सी सब्जियां एक-दूसरे के साथ लगानी चाहिए और कौन-सी नहीं। गार्डनिंग की दुनिया में इसे Companion Planting और Bad Companion Planting कहा जाता है। कुछ पौधे एक-दूसरे की ग्रोथ बढ़ाते हैं, जबकि कुछ पौधे पोषक तत्वों, पानी और जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। ऐसे पौधों को साथ लगाने से फसल कमजोर हो सकती है, कीटों का हमला बढ़ सकता है और उत्पादन भी कम हो सकता है। आइए जानते हैं किन सब्जियों को कभी एक साथ नहीं लगाना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टमाटर और आलू को साथ लगाने से बचें

टमाटर और आलू एक ही पौध परिवार (नाइटशेड फैमिली) से आते हैं। यही कारण है कि दोनों पर लगने वाले रोग और कीट भी लगभग समान होते हैं। अगर इन दोनों को एक साथ लगाया जाए, तो एक पौधे में लगी बीमारी दूसरे पौधे तक तेजी से फैल सकती है। खासकर फंगल संक्रमण और ब्लाइट जैसी समस्याएं पूरे गार्डन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा दोनों पौधे मिट्टी से काफी मात्रा में पोषक तत्व लेते हैं, जिससे उनकी वृद्धि प्रभावित हो सकती है।

और पढ़ें - Eggplant Gardening: बालकनी गार्डन में उगाएं बैंगन, बिना बीज खरीदे ट्राय करें ये आसान ट्रिक

खीरा और आलू नहीं हैं अच्छे पड़ोसी

खीरा और आलू को साथ लगाने से खीरे की बेलों की ग्रोथ धीमी हो सकती है। आलू मिट्टी से अधिक पोषण खींचता है, जिससे खीरे के पौधों को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इसके अलावा आलू के आसपास मौजूद कुछ रोग खीरे के पौधों तक भी पहुंच सकते हैं। इसलिए इन दोनों के बीच पर्याप्त दूरी रखना बेहतर माना जाता है।

प्याज और बीन्स का मेल नहीं बैठता

प्याज, लहसुन और हरा प्याज जैसे एलियम परिवार के पौधे बीन्स और मटर की वृद्धि पर असर डाल सकते हैं। इन पौधों से निकलने वाले कुछ नैचुरल तत्व बीन्स की जड़ों में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया की गतिविधि को कम कर सकते हैं। परिणामस्वरूप बीन्स के पौधे कमजोर हो जाते हैं और उनकी पैदावार घट सकती है।

पत्तागोभी और टमाटर को रखें अलग

पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसे पौधे मिट्टी से भारी मात्रा में पोषक तत्व लेते हैं। यदि इन्हें टमाटर के साथ लगाया जाए, तो दोनों पौधों के बीच पोषण के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाती है। इस वजह से टमाटर के पौधों में फल कम लग सकते हैं और उनकी ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है।

और पढ़ें - Hand Creams for Gardeners: गार्डनर के लिए बेस्ट हैंडक्रीम, रातभर में भरेंगे सब घाव

गाजर और सौंफ का कॉम्बो करेगा नुकसान

सौंफ एक ऐसा पौधा है जो कई अन्य सब्जियों की ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है। गाजर के साथ इसे लगाने पर गाजर की जड़ों का विकास कमजोर हो सकता है। गार्डनिंग एक्सपर्ट अक्सर सलाह देते हैं कि सौंफ को अन्य सब्जियों से अलग स्थान पर लगाया जाए।

मक्का और टमाटर साथ लगाने से बढ़ेगा कीटों का खतरा

मक्का और टमाटर दोनों पर कुछ समान प्रकार के कीट हमला करते हैं। अगर इन्हें पास-पास लगाया जाए, तो कीटों के फैलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। एक बार संक्रमण शुरू होने पर दोनों फसलें प्रभावित हो सकती हैं और उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।

बैंगन और आलू साथ लगाने से हो सकती है बीमारी

बैंगन और आलू भी एक ही पौध परिवार से रिलेटिव हैं। इन दोनों को एक साथ लगाने पर मिट्टी में रोगजनकों का खतरा बढ़ जाता है। विशेष रूप से फंगल रोग और कीट तेजी से एक पौधे से दूसरे पौधे तक फैल सकते हैं। इसलिए इन्हें अलग-अलग स्थान पर उगाना ज्यादा सेफ माना जाता है।