Gardeners Hand Cream: क्या आप रेगुलर गार्डनिंग करते हैं? तो केवल पौधों की नहीं बल्कि अपने हाथों की देखभाल भी जरूरी है। जानें गार्डनर के लिए बेस्ट क्रीम ऑप्शन, जो आपके हाथों को जल्दी रिपेयर कर देंगे।
बागवानी करना जितना सुकून देने वाला शौक है, उतना ही यह हाथों पर भारी भी पड़ सकता है। मिट्टी, धूप, पानी, खाद और लगातार होने काम से हाथों की नैचुरल नमी छीन लेता है। जिससे हाथ रूखे, खुरदरे और कई बार फटे हुए दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में केवल नॉर्मल मॉइश्चराइजर लगाना काफी नहीं होता, बल्कि हाथों को डीपली से रिपेयर करने वाले हैंड क्रीम और नाइट ट्रीटमेंट्स की जरूरत होती है। अगर आपके हाथ भी घंटों गार्डनिंग करने के बाद बेजान और ड्राई महसूस होते हैं, तो ये उपाय रातभर में उन्हें राहत पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। जानें सही हैंड क्रीम ऑप्शन, जो आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

न्यूट्रोजेना नॉर्वेजियन फॉर्मूला हैंड क्रीम(Neutrogena Norwegian Formula Hand Cream)
अगर आपके हाथ बहुत ज्यादा ड्राई हो चुके हैं, तो यह न्यूट्रोजेना नॉर्वेजियन फॉर्मूला हैंड क्रीम बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है। इसमें ग्लिसरीन की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा में नमी को लॉक करने में मदद करती है। गार्डनिंग के बाद रात में इसे लगाने से सुबह हाथ काफी मुलायम महसूस हो सकते हैं।
और पढ़ें - Gardening Common Mistakes: गार्डनिंग की 4 कॉमन मिस्टेक, जानें कैसे करें फिक्स
ओकीफ्स वर्किंग हैंड्स हैंड क्रीम (O'Keeffe's Working Hands Hand Cream)
यह क्रीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो रोजाना हाथों से मेहनत वाला काम करते हैं। फटी और खुरदरी त्वचा को रिपेयर करने में यह ओकीफ्स वर्किंग हैंड्स हैंड क्रीम काफी पॉपुलर है। इसकी मोटी टेक्सचर त्वचा पर एक सेफ्टी लेयर बनाती है और रातभर हाथों को हाइड्रेट रखती है।
सेरावी थेराप्यूटिक हैंड क्रीम (CeraVe Therapeutic Hand Cream)
सेंसिटिव और डैमेज्ड स्किन वालों के लिए यह सेरावी थेराप्यूटिक हैंड क्रीम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें Ceramides और Hyaluronic Acid होते हैं, जो त्वचा की प्राकृतिक बैरियर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित यूज से हाथों की ड्राईनेस और रफनेस कम हो सकती है।
बर्ट्स बीज आलमंड एंड मिल्क हैंड क्रीम (Burt's Bees Almond & Milk Hand Cream)
अगर आप नेचुरल इंग्रीडिएंट्स पसंद करते हैं, तो यह क्रीम आपके लिए यूजफुल हो सकती है। इसमें बादाम का तेल, शहद और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हाथों को गहराई से न्यूट्रीशन देते हैं। बर्ट्स बीज आलमंड एंड मिल्क हैंड क्रीम की रिच टेक्सचर नाइट ट्रीटमेंट के लिए अच्छी मानी जाती है।
और पढ़ें - July Fast Growing Plants: जुलाई में लगाएं 5 प्लांट, बारिश में रॉकेट की तरह बढ़ेंगे
द बॉडी शॉप हेम्प हैंड प्रोटेक्टर (The Body Shop Hemp Hand Protector)
गार्डनर्स के बीच यह क्रीम काफी पसंद की जाती है। इसमें Hemp Seed Oil होता है जो बेहद ड्राई और डिहाइड्रेटेड स्किन को राहत देने में मदद करता है। सर्दियों या लगातार गार्डनिंग करने वालों के लिए यह द बॉडी शॉप हेम्प हैंड प्रोटेक्टर अच्छा ऑप्शन है।
लऑक्सिटेन शिया बटर हैंड क्रीम (L'Occitane Shea Butter Hand Cream)
यह प्रीमियम हैंड क्रीम शिया बटर से भरपूर होती है। यह हाथों को लंबे समय तक मॉइश्चराइज रखती है और फटी त्वचा को स्मूद बनाने में मदद करती है। अगर आप लग्जरी हैंड केयर प्रोडक्ट ढूंढ रहे हैं, तो यह लऑक्सिटेन शिया बटर हैंड क्रीम एक पॉपुलर ऑप्शन है।
निविया इंटेंसिव मॉइस्चर हैंड क्रीम (Nivea Intensive Moisture Hand Cream)
बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चाहने वालों के लिए यह निविया इंटेंसिव मॉइस्चर हैंड क्रीम अच्छी हो सकती है। इसमें डीप मॉइश्चराइजिंग फॉर्मूला होता है जो सूखे हाथों को राहत देता है और स्किन को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
