Gardening mistakes to avoid and How to Fix: क्या आप जानते हैं कि सुंदर गार्डन केवल अच्छे पौधों से नहीं बनता, बल्कि सही प्लानिंग, सही समय और सही डिजाइन से बनता है? जानें कैसे छोटी-छोटी गलतियों को सुधारकर आप अपने सिंपल गार्डन को खूबसूरत और लग्जरी आउटडोर स्पेस में बदल सकते हैं?
हर कोई चाहता है कि उसका गार्डन हरा-भरा, रंग-बिरंगे फूलों से भरा और देखने में प्रोफेशनल लगे। लेकिन कई बार खूब मेहनत करने के बावजूद बगीचा वैसा नहीं बन पाता जैसा हमने सोचा होता है। पौधे तो लग जाते हैं, फूल भी खिलते हैं, लेकिन फिर भी गार्डन में वह अट्रैक्टिव नजर नहीं आता। लैंडस्केप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो पूरे गार्डन का लुक खराब कर देती हैं। आइए जानते हैं वे कौन-सी गलतियां हैं जिन्हें आपको तुरंत सुधार लेना चाहिए।

बिना प्लानिंग के पौधे खरीद लेना
नर्सरी में कोई पौधा पसंद आया और उसे खरीदकर घर ले आए। फिर जहां जगह मिली, वहीं लगा दिया। यही सबसे आम गलती है। गार्डन एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर सफल गार्डन की शुरुआत एक अच्छी प्लानिंग से होती है। यदि आप पहले से तय नहीं करेंगे कि कौन-सा पौधा कहां लगेगा, तो कुछ समय बाद गार्डन बिखरा हुआ और असंतुलित दिखने लगेगा। ऐसे में पूरे गार्डन का एक रफ स्केच बनाएं। धूप और छांव वाली जगहों को टारगेट करें। पहले फिक्स करें कि आपको किस तरह का लुक चाहिए। उसके बाद ही पौधों का सिलेक्शन करें।
और पढ़ें - July Fast Growing Plants: जुलाई में लगाएं 5 प्लांट, बारिश में रॉकेट की तरह बढ़ेंगे

गलत मौसम में पौधे लगाना
कई लोग मौसम थोड़ा गर्म होते ही पौधों को बाहर लगा देते हैं। लेकिन अगर मिट्टी का तापमान सही नहीं है या ठंड का खतरा अभी बाकी है, तो पौधे ठीक से ग्रोथ नहीं हो पाते। शुरुआती दिनों में पौधों को सही वातावरण मिलना बेहद जरूरी होता है। यदि शुरुआत खराब रही, तो बाद में अच्छी देखभाल के बावजूद पौधे कमजोर रह सकते हैं। अपने एरिया के मौसम के अनुसार पौधे लगाएं। बीज और पौधों की सही सीजन जानकारी पहले लें। जल्दबाजी में रोपाई करने से बचें।

पौधों के बड़े होने का साइज नजरअंदाज करना
छोटा पौधा देखकर अक्सर लगता है कि यह कम जगह लेगा। लेकिन कुछ साल बाद वही पौधा या पेड़ बहुत बड़ा होकर रास्ता रोक सकता है, दूसरे पौधों की धूप छीन सकता है और गार्डन को अव्यवस्थित बना सकता है। लैंडस्केप कॉन्ट्रैक्टर्स के अनुसार, यह सबसे ज्यादा की जाने वाली गलतियों में से एक है। पौधा खरीदने से पहले उसकी मैच्योर साइज जरूर जानें। पौधों के बीच पर्याप्त दूरी रखें। छोटे गार्डन के लिए ड्वार्फ या कॉम्पैक्ट वैरायटी चुनें।
और पढ़ें - Water Plant Ideas: घर में लगाएं 6 वॉटर प्लांट, बेडरूम से लिविंग रूम तक लगेगा मिनी गार्डन
![]()
पौधों को सीधी लाइन में लगाना
बहुत से लोग फूलों और पौधों को एकदम सीधी लाइन में लगाते हैं। देखने में यह बैलेंस्ड जरूर लगता है, लेकिन इससे गार्डन छोटा और नैचुरल दिखाई देता है। गार्डन डिजाइनर्स का मानना है कि पौधों को समूह (Groups) और लेयर्स में लगाने से गहराई पैदा होती है और बगीचा ज्यादा बड़ा व नैचुरल दिखता है। एक ही प्रकार के पौधों को छोटे-छोटे ग्रुप में लगाएं। ऊंचे पौधों को पीछे और छोटे पौधों को आगे रखें। अलग-अलग ऊंचाई वाले पौधों का मिश्रण बनाएं।
