Monsoon Growing These Plant for Rainy Season: क्या आप अपने बालकनी या गार्डन कम समय में हरा-भरा और सुंदर बनाना चाहते हैं? अगर हां तो जानें जुलाई में कौनसे प्लांट लगाना सबसे बेस्ट रहेगा? मॉनसून की नमी इन पौधों को तेजी से बढ़ने में मदद करती है।
बारिश का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। इस दौरान मिट्टी में नैचुरल नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की ग्रोथ कई गुना तेज हो जाती है। अगर आपकी बालकनी, छत या गार्डन सूना-सूना लगता है और आप कम समय में हराभरा लुक चाहते हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए परफेक्ट है। कुछ ऐसे पौधे हैं जो मॉनसून में इतनी तेजी से बढ़ते हैं कि कुछ ही हफ्तों में गमले भर जाते हैं और घर का पूरा लुक बदल जाता है।

मनी प्लांट की बेल करेगी ग्रोथ
अगर आपको जल्दी रिजल्ट चाहिए तो मनी प्लांट सबसे आसान चॉइस है। बारिश के मौसम में इसकी बेलें तेजी से फैलती हैं और कुछ ही हफ्तों में दीवार, रेलिंग या हैंगिंग पॉट को कवर करने लगती हैं। कम धूप और ज्यादा नमी इसे और भी तेजी से बढ़ने में मदद करती है।
और पढ़ें - Water Plant Ideas: घर में लगाएं 6 वॉटर प्लांट, बेडरूम से लिविंग रूम तक लगेगा मिनी गार्डन

तुलसी सबसे तेज बढ़ेगी
तुलसी सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखती, बल्कि मॉनसून में इसकी ग्रोथ भी काफी तेज होती है। जुलाई में लगाया गया तुलसी का पौधा कुछ ही हफ्तों में घना और हरा-भरा दिखाई देने लगता है। इसकी खुशबू आसपास के वातावरण को भी ताजगी देती है।
![]()
अपराजिता की बेल शानदार चॉइस
अगर आप फूलों वाले पौधे पसंद करते हैं तो अपराजिता शानदार चॉइस है। इसके नीले और सफेद फूल बेहद खूबसूरत लगते हैं। बारिश में इसकी बेल तेजी से बढ़ती है और कुछ ही समय में गार्डन को रंगीन बना देती है।
और पढ़ें - Home Gardening: बाजार से नहीं खरीदना पड़ेगा, घर में उगाएं 4 लग्जरी बेरी फ्रूट्स

पोर्टुलाका ट्राय करें
कम देखभाल और ज्यादा फूलों के लिए पोर्टुलाका को सबसे बेहतरीन पौधों में गिना जाता है। बारिश के मौसम में यह तेजी से फैलता है और छोटे-छोटे रंगीन फूलों से पूरा गमला भर देता है। बालकनी को इंस्टाग्राम-रेडी लुक देने के लिए यह शानदार ऑप्शन है।

बारिश में लगाएं कोलियस
अगर आप रंग-बिरंगे पत्तों वाले पौधे पसंद करते हैं, तो कोलियस जरूर लगाएं। इसकी पत्तियां लाल, हरे, पीले और बैंगनी रंगों में मिलती हैं। बारिश के मौसम में इसकी ग्रोथ बेहद तेज होती है और यह किसी भी कॉर्नर को प्रीमियम लुक देता है। ध्यान रखें जुलाई में पौधे लगाते समय मिट्टी में वर्मीकम्पोस्ट और कोकोपीट मिलाएं। इससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं और ग्रोथ दोगुनी हो सकती है।
