
Best Flowers For June Planting: अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन, बालकनी या टैरेस एक महीने के अंदर रंग-बिरंगे फूलों से भर जाए, तो जून का महीना पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा समय है। कुछ ऐसे फूलों वाले पौधे हैं जो सिर्फ 25 से 35 दिनों के अंदर खिलने लगते हैं और आपके गार्डन की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार फूलों वाले पौधों के बारे में।
गेंदा सबसे तेजी से बढ़ने और फूल देने वाले पौधों में से एक है। इसमें फूल आने में लगभग 30 से 45 दिन का समय लगता है। तेज धूप में इसकी ग्रोथ सबसे अच्छी होती है। इसमें कम देखभाल में भी खूब फूल देता है। इसे गार्डन और गमले दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें और हर 15 दिन में ऑर्गेनिक खाद डालें। जून में लगाने पर जुलाई तक पौधा फूलों से भर जाता है।
और पढे़ं- ग्रोथ रूक गई है, फूल नहीं खिल रहे? ऐसे करें गुड़हल के पौधे की केयर
जीनिया एक बेहद खूबसूरत और चमकीले रंगों वाला फूल है, जो 25 से 40 दिनों के भीतर खिलने लगता है। ये गर्म मौसम में तेजी से बढ़ता है और तितलियों को आकर्षित करता है। इसे गमले और क्यारी दोनों में लगाया जा सकता है। यह पौधा आपके गार्डन को रंगों से भर देता है और लंबे समय तक फूल देता रहता है।
पोर्टुलाका, जिसे मॉस रोज भी कहा जाता है, बहुत जल्दी फूल देने वाला पौधा है। इसमे 25 से 35 दिनों में फूल आने लगते हैं। ये कम पानी में भी अच्छी तरह बढ़ता है। धूप वाली जगह में शानदार ग्रोथ करता है। इसमें छोटे-छोटे रंगीन फूल आते हैं, जो पूरे गार्डन को आकर्षक बना देते हैं।
कॉसमॉस के पौधे लगाने के लगभग 30 से 40 दिन बाद फूल आने लगते हैं। इसे बीज या छोटे पौधे दोनों से आसानी से उगाया जा सकता है। लंबे डंठल और आकर्षक फूल इसकी पहचान हैं। ये मानसून के मौसम में तेजी से बढ़ता है।
सदाबहार ऐसा पौधा है जो लगभग पूरे साल फूल देता है, लेकिन जून में इसे लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें 30 से 40 दिनों में फूल आने लगते हैं। गर्मी और बारिश दोनों मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है। इसे गमले और क्यारी दोनों में लगाया जा सकता है। रोजाना 5 से 6 घंटे धूप और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी मिलने पर यह पौधा लगातार फूल देता रहता है।
1. गेंदा के पौधे में फूल आने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 30 से 45 दिनों में गेंदा फूल देना शुरू कर देता है।
2. पोर्टुलाका को कितनी धूप चाहिए?
पोर्टुलाका को भरपूर धूप पसंद होती है और धूप में यह ज्यादा फूल देता है।
3. सदाबहार के पौधे को कितनी बार पानी देना चाहिए?
मिट्टी सूखने पर पानी दें। बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.