ठंड की सुस्त धूप में चमकेंगे ये 5 पौधे ! बालकनी में आज ही लगाएं

Published : Dec 10, 2025, 03:19 PM IST
balcony garden winter plants

सार

Balcony Garden Winter Plants: सर्दियों का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप भी बालकनी में नया पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो ठंड सहने वाले इन प्लांट की लिस्ट दें, जो खूबसूरत फूल देने के साथ कम जगह में अच्छे से खिलते हैं।

घर में जब तक पौधे न हो लुक खिलकर नहीं आता है। वैसे भी आजकल Indoor Plants का चलन ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप इनडोर की बजाय आउटडोर प्लांट खोज रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। सर्दियों का मौसम है, यह समय पौधों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होते है और पौधे से अच्छे से खिलते हैं। यहां देखें, उन 10 पौधों की लिस्ट, जो बालकनी गार्डन की सुंदरता और ज्यादा बढ़ा देंगे, साथ ही इन्हें लगाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

सर्दियों में उगने वाले पौधे कौन से है?

स्टॉक फ्लावर

ठंड का मौसम रंग-बिरंगा होता है। इस दौरान घर की बालकनी में स्टॉक फ्लावर लगाएं। ये पौधा डबल लेयर फूलों के साथ आता है। जहां 12-36 इंच लंबी बेल इसे खास बनाती है। आप इसे नवंबर-फरवरी के बीच लगा सकते हैं। ये गमलों में भी आसान से उग आता है।

वर्बेना

लेवेंडर रंग के फूल देने वाला ये पौधा विंटर बालकनी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप इसे सितंबर से दिसंबर के महीने में लगा सकते हैं। इन्हें उगाने के लिए 15-16 इंच के गमले बढ़िया है। इन पौधों को धूप पसंद होती है। इसलिए ऐसी जगहे रखें, जहां सीधे 5-6 घंटे की सनलाइट मिले।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में घर पर उगाएं ये 5 सुपर साग, कम मेहनत में मिलेगा भरपूर हरा ताजा स्वाद

डहलिया

बालकनी को सबसे अलग और खूबसूरत दिखाने के लिए डहलिया प्लांट शोस्टॉपर माना जाता है। ये पौधा नीले रंग को छोड़कर हर कलर में खरीदा ज सकता है। रंग-बिरंगे फूल इसे आकर्षण का केंद्र बनाते हैं। आप इसे गमले या बालकनी में लगा सकते हैं। इसे धूप पसंद होती है। साथ ही ये पौधा तीन महीनों तक लगातार फूल दे सकता है।

ये भी पढ़ें-  खूबसूरती + खुशबू का परफेक्ट कॉम्बो! ये 5 पौधे आपके घर को बनाएंगे परफ्यूम गार्डन

आइसलैंड पॉपी

ये पौधा चमकदार फूलों के लिए जाना जाता है। इसमें पीले, नारंगी, लाल और सफेद रंग के फ्लावर आते हैं, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक बढ़ते हैं। इन्हें लगाने का सही समय अक्टूबर से फरवरी होता है। यानी कड़कड़ाती सर्दी का मौसम इन फूलों के लिए बेस्ट माना जाता है। साथ ही इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है।

डस्टी मिलर

इस पौधे की पत्तियां बिल्कुल चांदी जैसी चमकती है। आप इसे बालकनी में लगाकर यूनिक टच दे सकते है। यह प्लांट 3 डिग्री तक की ठंड सह सकता है और पाला पड़ने पर भी खराब नहीं होता है।

बालकनी में पौधे कैसे लगाएं ?

  • 8-12 इंच गहरे गमले लें
  • जल निकासी का ध्यान दें
  • नमी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें
  • 35% सामान्य मिट्टी, 35% वर्मी कंपोस्ट. 20% कोकोपीट और 10% नीम खली लें। ये मिश्रण पौधों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • पौधों को हर रोज 4-6 घंटे की धूप दिखाएं
  • मिट्टी सूखी होने पर ही पानी दें

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

₹300 के पाम से उगाएं सैकड़ों नए एरिका पाम, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
खूबसूरती + खुशबू का परफेक्ट कॉम्बो! ये 5 पौधे आपके घर को बनाएंगे परफ्यूम गार्डन