
कई बार महंगे सूटकेस जब टूट जाते हैं या पुराने हो जाती है, तो उन्हें फेंकने का मन नहीं करता। ऐसी सूटकेस कबाड़ वाले भी लेना पसंद नहीं करते। इन्हें फेंकने के बजाय कुछ ऐसे काम में लाया जा सकता है, जिससे कि घर की खूबसूरती में भी चांद लग जाए। अगर आपके घर में भी प्लास्टिक या लेदर के सूटकेस बैग पड़े हैं, तो आप उनसे सुंदर प्लांटर बना सकते हैं। प्लांटर बनाने के लिए आपको कुछ वर्क करना होगा, जिससे कि खराब पड़े सूटकेस दिखने में भी सुंदर लगे और घर की शोभा में चार चांद लगा दे। आइए जानते हैं कि पुराने पड़े सूटकेस से कैसे प्लांटर बनाया जा सकता है।
सबसे पहले आपको प्लास्टिक या लेदर के सूटकेस की सफाई करनी होगी। पुराना हार्ड केस या विंटेज लुक वाला सूटकेस प्लांटर के रूप में बहुत सुंदर दिखता है। अगर बहुत ज्यादा सूटकेस खराब हो गया है, तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि उसका बेस (जहां पर मिट्टी डाली जाएगी) मजबूत होना चाहिए वरना मिट्टी पानी के साथ बह जाएगी। सूटकेस के अंदर धूल हटाएं। अगर कुछ कपड़ा या पेपर लाइनिंग हो तो उसे भी निकाल दें ताकि वह पानी में साड़े नहीं। अब सूटकेस में मिट्टी डालने से पहले अंदर प्लास्टिक शीट या गार्बेज बैग लगा दें ऐसा। करने से सूटकेस का मटेरियल खराब नहीं होगा।
जब आप मिट्टी डालेंगे और पौधे लगाएंगे तो पानी निकालने के लिए ड्रेनेज होना बेहद जरूरी है। नीचे की तरफ आप प्लास्टिक लेयर में चार से पांच छोटे छेद कर दें। अगर सूटकेस बहुत हार्ड है, तो बहुत ध्यान से होल्स बनाएं।
इसके लिए खाद वाली मिट्टी का होना भी बेहद जरूरी है। पॉटिंग मिक्स, कोकपिट और कम्पोस्ट मिलाकर हल्की मिट्टी तैयार करें। इसी mix को planter में भरें। इसे मिक्स करके प्लांटर में भर दिन सूटकेस को थोड़ा ओपन एंगल पर रखें ताकि लेयर्ड गार्डन लोक मिले। आप चाहे तो साइड में फेरी लाइट्स या मिनी ट्रैवल टैग्स या पुराने पोस्टकार्ड भी प्लांटर के पास लगा सकते हैं।
और पढ़ें: DIY Hanging Planter: सुंदर घर की 100% गारंटी ! टूटी-फूटी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
आप सूटकेस में बहुत ज्यादा पौधे लगाने की बजाय डेकोरेटिव और लो मेंटेनेंस प्लांट्स लगाएं, तो बेहतर रहेगा। सेक्युलेंट प्लांट्स कम पानी और एसथेटिक लुक देते हैं। साथ ही मॉडर्न डेकोर वाइब के लिए कैक्टस प्लांट अच्छा माना जाता है। अगर आपको हैंगिंग इफेक्ट चाहिए तो आप मनी प्लांट भी लगा सकते हैं। वहीं अगर मेंटेनेंस ज्यादा नहीं कर पाते हैं, तो स्पाइडर प्लांट्स लगा सकते हैं। आप चाहे तो अपनी पसंद के जेड प्लांट या फ्लावर वाले प्लांट्स भी सजा सकते हैं।
नोट: सूटकेस को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप इसके चारों ओर स्टोंस या पेबल्स से डेकोरेट करें। विंटेज ट्रैवल स्टिकर चिपकने से और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।
और पढ़ें: Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.