
आजकल घर को लग्जरी और सुंदर दिखाने के लिए पैसे खर्च करने से पहले लोग एक बार भी नहीं सोचते हैं। महंगे फर्नीचर से लेकर कलर पेंट तक सबकुछ स्पेशल होता है। आप भी कम पैसों में होम डेकोर चाहते हैं हम लेकर आए हैं ऐसे ही 5 प्लांट लिविंग रूम से होम एंट्रेस को लग्जरी फील देंगे।
घर के मु्ख्य द्वार की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अपराजिता प्लांट से बढ़िया कुछ नहीं है। ये बहुत ही सुंदर बेल है जिसे वास्तु में भी शुभ माना जाता है। आप इसे बीज या कटिंग से लगा सकते हैं। अपराजिता उगाने का सही समय मई से जुलाई तक होता है। आप मिट्टी के लिए 50% नॉर्मल मिट्टी, 30% वर्मीकंपोस्ट और 20% रेत का इस्तेमाल करें और रोज 4-6 घंटे की धूप दिखाए।
मेन डोर को यूनिक और कोजी लुक देने के लिए नील का पौधा लगा सकते हैं, इसे इंडिगो प्लांट भी कहते हैं। चूंकि यह एक टॉपिकल प्लांट है इसलिए गर्मी-नमी दोनों पसंद होती है। गमले में लगाने के लिए पहले इंडिगो के बीजों को रातभर गुनगुने पानी में भिगोकर रख दें, इससे बाहरी त्वचा बिल्कुल मुलायम हो जाएगी और अंकुरण जल्द होगा। अब रेतली-दोमत या फिर जलनिकासी वाली मिट्टी लें। बीजों को आधा चौथाई में लगा दें। हर रोज 6-8 घंटे की धूप दिखाएं और मिट्टी नम बनाएं रखें।
ये भी पढ़ें- DIY Hanging Planter: सुंदर घर की 100% गारंटी ! टूटी-फूटी चीजों से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
अगर आपके पास पौधों की देखभाल का समय नहीं हैं तो Purple Heart Plant चुनें। ये ऐसा पौधा है जो जल्दी मरता नहीं और 15-20 दिनों तक पानी न मिलने पर भी जस का तस रहता है। इतना ही इन्हीं, इसके बैंगनी रंग के फूल दूर से चमकते हैं। अगर आप इसे लगाना चाहते हैं कटिंग से उगाना बढ़िया है। पौधे की 4-5 इंच की एक टहनी काटें और पत्तियां हटाकर गमले में लगा दें। चाहें तो हैंगिंग बास्केट का इस्तेमाल करें। पौधे की खासियत है कि यह जितना धूप में रहता है फूलों का रंग होता ही डार्क पर्पल होगा। पौधे में गुलाबी-पर्पल फूल सुबह खिलते हैं और दोपहर तक बंद हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Thermocol Fountain Craft: 20रु में बनाएं सुंदर झरना, थर्माकोल फाउंटेन DIY आइडियाज
मेन डोर पर कलरफुल लुक चाहिए तो बोगनवेलिया से बेस्ट कुछ नहीं है। यह कम देखभाल में भी अच्छे से खिलता है और इसके रंग-बिरंगे फ्लावर ध्यान खींचते हैं। इन्हें ज्यादातर जगहों पर कागज के फूल से भी जाना जाता है, जो छूने पर बिल्कुल पेपर जैसे लगते हैं। बोगनवेलिया लगाने के लिए कटिंग टक्निक का इस्तेमाल करें। यह फरवरी से मार्च और जून-जुलाई के मौके पर अच्छे से खिलता है।
Areca Palm Plant घरों से लेकर ऑफिस के लिए पहली च्वाइस है। आप इसे इनडोर-आउटडोर कहीं भी लगा सकते हैं। यह न केवल दिखने में शानदार लगता है बल्कि हवा भी शुद्ध रखता है। यदि इसे लगा रहे हैं तो धूप का खास ख्याल रखें। सीधी सनलाइट पत्तियां जला सकती हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.