How to Grow Potato at Home: घर की छत, बालकनी और ग्रो बैग में आलू कैसे उगाएं ? जानें कुफरी ज्योति, बादशाह समेत 10 बेहतरीन आलू किस्में, सही मिट्टी, खाद, सिंचाई और भंडारण के आसान तरीके।
भारतीय रसोई में शायद ऐसा कोई दिन हो जिस दिन आलू न बनता है। रोटी से लेकर चावल तक हर किसी के साथ इसे पसंद किया जाता है। अच्छी बात है कि इसे उगाने के लिए ज्यादा बड़े खेत की जरूरत नहीं पड़ती है। बालकनी, छत या छोटे से ग्रो बैग में भी आलू उगाई जा सकती है। जरूरत है तो सही किस्म, अच्छी मिट्टी और थोड़ी देखभाल की। अगर आप भी पहली बार घर पर आलू लगने की सोच रहे हैं तो आर्टिकल आपका काम आसान कर सकता है।
घर पर आलू की कौन सी किस्में उगाएं ?
अच्छी पैदावार चाहिए तो सही किस्म चुनना बेहद जरूरी है। भारत में कुफरी सीरीज की कई आलू को बिना परेशानी घर पर उगाया जा सकता है।
आलू को ज्यादा हार्ड मिट्टी पसंद नहीं होती है। इसकी पैदावार, हल्की, भुरभुरी और जल ड्रेनेज मिट्टी में ज्यादा होती है। ऐसे में आप 10% रेट, 60% कोकोपीट और 30% वर्मीकंपोस्ट की मदद से सॉयल तैयार करें। चाहे तो नीम की खली मिला दें, इससे पौधों को पोषण भी मिलेगा और कीटों का खतरा भी दूर रहेगा।
गमले- ग्रो बैग में आलू कैसे उगाएं ?
20 इंच का ग्रो बैग चुनें
10 सेंटीमीटर मिट्टी से भर दें
बीज आलू के टुकड़ रखें, (ध्यान रहें इसमें 2-3 स्प्राउट होने चाहिए)
ऊपर से 5 सेंटीमीटर फर्टिलाइजर डालें
पौधे जैसे-जैसे ग्रो करें, मिट्टी डालते जाए
बैग भर जाने तक ये प्रोसेस दोहराते रहे
आलू में कब और कितना पानी दें ?
आलू नमी में जल्दी उगता है
मिट्टी हमेशा नम रखें
सुबह के समय पौधे को पानी दें
पत्तियों पर पानी बिल्कुल मत डालें
कटाई से 7-10 पहले वॉटरिंग बंद कर दें
आलू की फसल में कौन सा खाद डालें ?
आलू तेजी से बढ़ने वाली फसल है, इसलिए पोषण भी जरूरी है।
वर्मीकंपोस्ट
सड़ी हुई गोबर खाद
लकड़ी की रखा
नीम खली
तरल खाद
सीवीड एक्स्रेट हर 6-8 हफ्ते में
नीम की खली का घोल 15 दिन में एक बार
आलू में लगने प्रमुख कीट और बचाव
एडिफ- पत्तियों को मोड़ देता है, बचने के लिए नीम तेल का छिड़काव करें, पीले स्ट्रिकी ट्रैप लगाएं
लेट ब्लाइट- पत्तियों पर भूरे धब्बे आते हैं, पौधों के बीच दूरी रखें, ऊपर से पानी मत डालें
आलू का भंडारण कैसे करें ?
कटाई के बाद आलू को धुलने की गलती मत करें। इसकी बजाय-