Eggplant Gardening: बालकनी गार्डन में उगाएं बैंगन, बिना बीज खरीदे ट्राय करें ये आसान ट्रिक

Published : Jun 22, 2026, 07:15 PM IST
बालकनी गार्डन में उगाएं बैंगन

सार

Easy Brinjal Balcony Gardening Ideas: अगर आप कम बजट में अपनी बालकनी को किचन गार्डन में बदलना चाहते हैं, तो घर में मौजूद बैंगन से ही नए पौधे तैयार कर सकते हैं। यह आसान, सस्ता और पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीका है।

अगर आप अपनी बालकनी में ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो बैंगन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। खास बात यह है कि बैंगन उगाने के लिए आपको बाजार से महंगे बीज खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद एक पके हुए बैंगन से ही आप नए पौधे तैयार कर सकते हैं। यह आसान और कम खर्चीला तरीका गार्डनिंग लवर के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।

बिना बीज खरीदे कैसे उगाएं बैंगन?

बैंगन के अंदर मौजूद बीजों का इस्तेमाल करके आप आसानी से नए पौधे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक अच्छी क्वालिटी का पका हुआ बैंगन चाहिए।

स्टेप 1: सबसे पहले घर में रखे बैंगन में से एक पूरी तरह पका और हेल्दी बैंगन लें। कोशिश करें कि उस पर किसी तरह का दाग या बीमारी न हो।

स्टेप 2: बैंगन को बीच से काटकर उसके अंदर मौजूद बीज निकाल लें। इन बीजों को साफ पानी से धोकर 1-2 दिन छांव में सुखा लें।

स्टेप 3: सूखने के बाद बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। इससे अंकुरण की प्रोसेस तेज हो जाती है।

और पढ़ें  -  टिकाऊ सीमेंट पॉट+प्लांटर डिजाइन, कम बजट में सजाएं टैरेस गार्डन

गमले में ऐसे करें बुवाई मिट्टी तैयार करें

बैंगन के लिए हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी सबसे अच्छी रहती है। इसके लिए आप मिक्स मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। 50% गार्डन सॉइल 30% वर्मी कम्पोस्ट 20% रेत या कोकोपीट बीज बोने का तरीका गमले में मिट्टी भर लें। बीजों को लगभग आधा इंच गहराई में बो दें। ऊपर से हल्की मिट्टी डालें। स्प्रे बोतल से पानी दें। 

पौधे की देखभाल कैसे करें? 

धूप जरूरी है: बैंगन के पौधे को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे धूप मिलनी चाहिए। बालकनी में ऐसी जगह चुनें जहां पर्याप्त सूर्य प्रकाश आता हो।

पानी देने का सही तरीका: मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें लेकिन ज्यादा पानी न दें। अधिक नमी से जड़ें खराब हो सकती हैं।

खाद का इस्तेमाल: हर 15 दिन में एक बार वर्मी कम्पोस्ट, गोबर खाद या घर में बनी ऑर्गेनिक खाद डालें। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और ज्यादा फल देगा।

और पढ़ें -  Hand Creams for Gardeners: गार्डनर के लिए बेस्ट हैंडक्रीम, रातभर में भरेंगे सब घाव

कटिंग से उगाएं बैंगन

अगर आपके आसपास किसी के घर बैंगन का पौधा है, तो उसकी 6-8 इंच लंबी स्वस्थ शाखा लेकर भी नया पौधा तैयार किया जा सकता है। शाखा को काटकर निचली पत्तियां हटा दें। इसे कोकोपीट या नम मिट्टी में लगा दें। 2-3 सप्ताह में नई जड़ें विकसित होने लगेंगी। सही देखभाल मिलने पर बीज बोने के लगभग 70 से 90 दिनों के भीतर पौधे में फूल और फल आना शुरू हो जाते हैं। एक स्वस्थ पौधा कई महीनों तक लगातार बैंगन देता है। बैंगन के पौधों पर अक्सर एफिड्स और व्हाइट फ्लाई जैसे कीट हमला करते हैं। इससे बचाव के लिए हर 10 दिन में नीम ऑयल स्प्रे करें। यह पौधे को हेल्दी रखने का नैचुरल तरीका है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

बिना केमिकल मकड़ियों को भगाने का आसान तरीका, बालकनी-बगीचे में लगाएं 5 खास पौधे
जड़ाऊ स्टड की फैंसी पीस, 15-20 साल की बेटी के लिए देखें डिजाइन