भारत में भी तेजी से लेट्यूस लोकप्रिय हो रहा है। सलाद में अब लोग इसे डालने लगे हैं। हालांकि अभी भी मार्केट में यह काफी महंगा मिलता है।100-200 रुपए किलो मिलने की वजह से ज्यादा लोग इसे खा नहीं पाते हैं। लेकिन अगर आपको होम गार्डनिंग या किचन गार्डनिंग का शौक है, तो घर पर ही इसे आसानी से उगा सकते हैं।यह जल्दी उगने वाली, कम देखभाल वाली और पोषण से भरपूर पत्तेदार सब्जी है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Best Types of Lettuce to Grow in Your Garden, ताकि आप अपनी जगह, मौसम और जरूरत के हिसाब से सही किस्म चुन सकें।