Plastic Water Bottle DIY: गार्डनिंग का नया अंदाज, 20रु पानी की बोतल से बनाएं प्लांटर

Published : May 07, 2026, 03:29 PM IST
Plastic Water Bottle Planter Ideas

सार

Plastic Water Bottle Reuse Ideas: पानी की प्लास्टिक बोतलों को इस्तेमाल करने के बाद अक्सर फेंक देते हैं तो जरा ठहर जाइए, यही 20रु वाली बोतल से बालकनी के लिए सुंदर प्लांटर बनाए जा सकते हैं जानिए कैसे?

अक्सर बाहर जाने पर लोग पानी की बोतल जरूर खरीदते हैं। यही प्लास्टिक बोतल अक्सर इस्तेमाल के बाद फेंक दी जाती हैं लेकिन अगर कहा जाए 20रु वाली ये वॉटर बोतल आपके लिए प्लांटर का काम करेगी, तो क्या कहेंगे। आज हम आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से लेकर आए हैं कुछ ऐसी ही Bisleri Water Bottle Planter Ideas, जिसे घर के लिए विकल्प बनाया जा सकता है।

सिटिंग डॉल बोतल प्लांटर

अगर आप 10-10रु वाली कई सारी पानी की बोतलें हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय सिटिंग डॉल प्लांटर बनाएं। ये इनडोर-आउटडोर हर जगह अच्छी लगती हैं। इसे बनाने के लिए दो बोतलों के ऊपरी हिस्से को काटकर आपस में जोड़ दें, ढक्कन और निचले पार्ट से हाथ-पैर बनाएं। स्टाइलिश वाइब देने के लिए वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल करें। इन प्लांटर में मनी प्लांट, हर्ब्स जैसे पौधे बहुत प्यारे लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Mothers Day Gift Price: प्यार के साथ रिफ्रेशनेस भी, मदर्स पर गिफ्ट करें लव इंडीकेटेिंग प्लांट

एनिमल फेस प्लांटर्स

Plastic Water Bottle से आप इस तरह के एनिमल फेस प्लांटर्स भी बना सकते हैं। सबसे पहले बोतलें का निचला काटकर अलग कर लें और किनारों पर तिकोने हिस्से छोड़ दें। अब एक्रिलिक कलर से मनपसंद पेंट करें, चाहें तो कोई कार्टून बना सकते हैं। यह शेप में छोटे होते हैं इसलिए ज्यादा हैवी या भारी पौधा लगाने की बजाय कैक्टस, सकुलेंट्स या फिर डेकोरेशन प्लांट लगाएं।

हैंगिंग प्लास्टिक प्लांटर

अगर आपके घर में पौधे लगाने के लिए जगह नहीं है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। आप प्लास्टिक बोतल से सुंदर से हैंगिंग प्लांटर बना सकती हैं, ये इनडोर-आउटडोर दोनों के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें- Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक

वर्टिकल हैंगिंग कर्टेन मॉडल

पानी की बोतलों से आप तस्वीर में दिखाया गया वर्टिकल हैंगिंग कर्टेन प्लांटर्स भी तैयार कर सकते हैं, जो बालकनी की सुंदरता बढ़ाने के साथ कम जगह में अच्छा ग्रीनरी लुक देगा। इसमें बोतलों को उल्टा बांधते हुए धागों में एक-दूसरे पर पिरोया गया है। यह फ्लोरल आर्ट पेटिंग हैं जो मॉडर्न-वाइब्रेंट लुक देती है। इसमें आप पिटुनिया या कैलेंडुला जैसे मौसमी फूल लगा सकती हैं।

रोप हैंगिंग वॉल ग्रिड

ज्यादा सोच-विचार से बिना  प्लास्टिक बोतलों की मदद से रोप हैंगिंग वॉल ग्रिड बना सकती हैं। इसके लिए जूटी की रस्सी और लकड़ी का ब्लॉक ले लें और धागे की मदद सी बोतलों को लटका दें। यह डिजाइन बहुत ज्यादा हल्का होता है जो किसी भी दीवार पर आसानी से टांगा जा सकता है। इनमें पोर्टुलाका या एलोवेरा की छोटी वैरायटीज लगाएं जो कम मिट्टी में भी अच्छे से खिलते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Bori Planter: ₹10 की बोरी से बनाएं खूबसूरत DIY प्लांटर, गर्मी में पौधों की होगी बेहतर केयर
Ghar Par Paan Ugane ka Tarika: गमले में उगाएं पान की बेल, घर की खूबसूरती के साथ मिलेगा ताजा पान