DIY seed Preparation: नर्सरी से न खरीदें महंगे बीज, किचन वेस्ट से फ्री सीड्स बनाने के 4 सिंपल ट्रिक

Published : May 06, 2026, 04:45 PM IST
DIY seed preparation

सार

Home gardening tips: धनिया, टमाटर, मिर्च और नींबू के बीज घर पर आसानी से तैयार करें। जानें बीज सुखाने, स्टोर करने और दोबारा लगाने का आसान तरीका, जिससे आप फ्री में होम गार्डनिंग शुरू कर सकते हैं।

अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं लेकिन नर्सरी से महंगे बीज नहीं खरीदना चाहते, तो बिना पैसे खर्च किए ही किचन गार्डनिंग आसानी से कर सकते हैं। महंगे बीज खरीदने के बजाय आप धनिया, टमाटर, मिर्च और नींबू के नए पौधे बिना खर्चे के भी तैयार कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी बल्कि आप घर बैठे ऑर्गेनिक सब्जियां भी खा सकेंगे। आइये जानते हैं किस तरीके से किचन के वेस्ट का इस्तेमाल करके ऑर्गेनिक सब्जियां तैयार की जा सकती हैं।

 कैसे करें धनिया के बीज तैयार?

धनिया उगाने के लिए आपको साबुत धनिया के बीज की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले अच्छे और मोटे दाने को अलग करें। आप दानों को हल्का सा हाथ से दबकर दो हिस्सों में तोड़ दें। इससे न सिर्फ अंकुरण जल्दी होता है बल्कि पौधे भी जल्दी उगने लगते हैं। 5 से 6 घंटे तक पानी में धनिया के बीज भिगोने के बाद छांव में सुखाकर मिट्टी में करीब 1 इंच गहराई पर लगाएं। अगर मिट्टी को नम रखेंगे और ज्यादा पानी नहीं डालेंगे, तो 7 से 10 दिन में छोटे पौधे निकलना शुरू हो जाएंगे।

टमाटर के बीज तैयार करने का सिंपल तरीका

 घर में पके हुए अगर लाल टमाटर लगाने हैं, तो उनके बीज निकाल लें। इन बीजों को एक कटोरी में डालकर 1 से 2 दिन हल्का फॉर्मेट होने दें ताकि जैल जैसी परत इन बीजों से हट जाए। इसके बाद इन्हें साफ पानी से क्लीन कर लें। अब किसी टिशू पेपर में फैलाकर तीन से चार दिन छांव में सुखाएं। पूरी तरह सूख जाए, तो एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। इन्हें जब भी मिट्टी में लगाना हो, करीब एक इंच तक दबाकर हल्का पानी दें। कुछ समय बाद टमाटर का पौधा तैयार हो जाएगा।

और पढ़ें: Mothers Day Gift Price: प्यार के साथ रिफ्रेशनेस भी, मदर्स पर गिफ्ट करें लव इंडीकेटेिंग प्लांट

मिर्च के बीज कैसे सुखाए?

 आप लाल मिर्च के बीज से नया पौधा आसानी से लगा सकते हैं।पहले मिर्च को बीच से काटकर बीज को एक प्लेट में फैला लें। अब इन्हें छांव में सुखाएं। गर्म मौसम में मिर्च के बीज को पौधे में दबाकर हल्का पानी दें। कुछ ही समय बाद मिर्च का पौधा उगने लगेगा। 

नींबू का बीज कैसे तैयार करें?

 इसके लिए आपको नींबू से बीज निकाल कर पानी से धोना होगा ताकि बीजों पर लगी चिपचिपाहट है जाए। चाहे तो बाहर ही सफेद छिलका हटाकर रख सकते हैं। ऐसा करने से जल्दी अंकुरण होता है। बगीचे की मिट्टी में बीज डालें और हल्का पानी दें। दो से तीन हफ्तों में अंकुरण शुरू हो जाएगा।

और पढ़ें: Tin Planter for Garden: तेल या दूध के डब्बे को फेंके नहीं, बनाएं क्रिएटिव टिन गार्डन प्लांटर

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Garden Design: गार्डन डिजाइन के 5 DIY Ideas, वेस्ट चीजों का ऐसे करें यूज
Mothers Day Gift Price: प्यार के साथ रिफ्रेशनेस भी, मदर्स पर गिफ्ट करें लव इंडीकेटेिंग प्लांट