Mothers Day Gift Price: प्यार के साथ रिफ्रेशनेस भी, मदर्स पर गिफ्ट करें लव इंडीकेटेिंग प्लांट

Published : May 06, 2026, 12:48 PM IST
love indicating plants for mothers day gift

सार

Mother's DayGift Plant Ideas: मदर्स डे पर मां को क्या गिफ्ट दें ? जानिए 5 ऐसे इनडोर प्लांट्स के बारे में जो सस्ते, खूबसूरत होने के साथ प्यार का प्रतीक भी हैं। आप इन्हें तोहफे में देकर सालों-साल तक फ्रेशनेस मेनटेन कर सकते हैं।

Mothers Day Gift Ideas: मदर्स डे के लिए तोहफे की तलाश है लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या खरीदें जो सस्ता भी हो और सालों तक जस का तस रहे। कपड़े, ज्वेलरी से ग्रीटिंग कार्ड तक हर कोई खरीदता है। इस बार आप मॉम के लिए कुछ अलग चुनते हुए इनडोर प्लांट्स को विकल्प बनाएं, जो न केवल प्यार दर्शाते हैं बल्कि घर में हरियाली भी लाते हैं। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं 5 लव इंडिकेटिंग प्लांट्स की लिस्ट जिसे आप भी चुन सकते हैं।

होया केर्री प्लांट (Hoya Kerri Plant)

दुनियाभर में यह पौधा अपनी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। इसे कई जगहों पर स्वीटहार्ट प्लांट भी कहा जाता है, जिसकी पत्तियां दिखने में बिल्कुल दिल जैसी लगती हैं। खास बात है कि इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। ये कम पानी और कम धूप में भी अच्छे से खिलता है। आप इसे ऑनलाइन-ऑफलाइन 200-300रु में मदर्स डे पर गिफ्ट कर सकती हैं।

एंथूरियम प्लांट (Anthurium Plant Price)

मदर्स पर मां के लिए भावनाएं जाहिर करने के लिए एंथूरियम प्लांट बढ़िया तोहफा हो सकता है। इसकी खासियत लाल, चमकीले दिल जैसे फूल होते हैं। आप प्लांट के माध्यम से दिखा सकती हैं कि मॉम के बिना आपकी जिंदगी कैसी है। पौधे को लगाना आसान है और फूल भी लंबे समय तक टिकते हैं।

ये भी पढ़ें- Thermocol Fountain Craft: 20रु में बनाएं सुंदर झरना, थर्माकोल फाउंटेन DIY आइडियाज

स्ट्रिंग ऑफ हार्ट्स (String of Hearts)

यह पौधा घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ अटूट प्रेम का भी प्रतीक है। इसे आप किसी भी छोटे गमले या हैंगिंग प्लांटर में लगा सकती हैं। छोटे-छोटे दिल जैसे पत्ते लटकते हुए बहुत प्यारे लगते हैं। यह आसानी से कहीं भी आसानी से उग आता है।

फिलोडेंड्रोन प्लांट (Philodendron Plants)

यह पौधा अपने दिल आकार पत्तियों के लिए जाना जाता है। दिखने में खूबसूरत दिखने वाला ये प्लांट नेचुरल एयर फिल्टर की तरह काम करता है। अगर आपकी मां गार्डनिंग करना पसंद करती हैं तो इसे तोहफे में दे। इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता भी नहीं होती और ये कम पानी में भी अच्छे से बढ़ता है।

ये भी पढ़ें- Low Budget Plants: महंगे फर्नीचर भूल जाए ! 5 सस्ते पौधों से दें घर को लग्जरी लुक

मिनी गुलाब (Miniature Roses)

प्यार का इजहार करने के लिए लोग गुलाब का फूल तोहफे में देते हैं। आप भी मॉम के लिए मिनी गुलाब पौधा खरीद सकती हैं, यह छोटे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। इसमें लंबे समय तक फूल खिले रहते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Tin Planter for Garden: तेल या दूध के डब्बे को फेंके नहीं, बनाएं क्रिएटिव टिन गार्डन प्लांटर
Coriander Store Hacks: धनिया नहीं सड़ेगा, अपनाएं 6 कमाल स्टोर हैक