Coriander Store Hacks: धनिया नहीं सड़ेगा, अपनाएं 6 कमाल स्टोर हैक

Published : May 05, 2026, 07:45 PM IST
धनिया स्टोर हैक

सार

Freeze Coriander Leaves for Long Term Use: अब आपको बार-बार मुरझाए धनिये से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने किचन में धनिया को लंबे समय तक फ्रेश और यूज़ेबल रख सकती हैं।

किचन में धनिया (Coriander) एक ऐसी हरी सब्जी है जो हर डिश का स्वाद और खुशबू बढ़ा देती है। लेकिन समस्या ये है कि बाजार से लाने के 2–3 दिन में ही धनिया मुरझाने लगता है, काला पड़ जाता है या खराब हो जाता है। ऐसे में बार-बार खरीदना भी झंझट बन जाता है। अगर आप चाहती हैं कि गार्डन से तोड़ने के बाद आपका धनिया 10 दिनों तक ताजा, हरा और खुशबूदार बना रहे, तो ये 6 आसान और स्मार्ट टिप्स जरूर अपनाएं।

धोकर नहीं, पहले सुखाकर रखें

ज्यादातर लोग धनिया लाते ही उसे धोकर फ्रिज में रख देते हैं, जिससे उसमें नमी (moisture) बढ़ जाती है और वह जल्दी सड़ने लगता है। सही तरीका ये है कि धनिया को पहले बिना धोए रखें। अगर धोना जरूरी हो, तो उसे अच्छे से सुखाकर ही स्टोर करें।

और पढ़ें -  फूल नहीं झड़ेंगे जल्दी, गार्डनर प्लांट्स पर ट्राय करें ये 3 ट्रिक्स

टिशू पेपर में लपेटकर रखें

धनिया को फ्रेश रखने का सबसे आसान तरीका है उसे टिशू पेपर या किचन टॉवल में लपेटना। धनिया को हल्का सुखाकर टिशू में लपेटें और फिर एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रखें। इससे एक्स्ट्रा नमी सोख ली जाती है और धनिया ज्यादा दिन तक ताजा रहता है।

पानी वाली बोतल या ग्लास में स्टोर करें

धनिया को आप फूलों की तरह भी स्टोर कर सकती हैं। डंठल (stem) को थोड़ा काट लें एक ग्लास या बोतल में थोड़ा पानी भरें धनिया को उसमें खड़ा कर दें ऊपर से हल्का कवर कर फ्रिज में रखें। इससे धनिया को लगातार नमी मिलती रहती है और वह फ्रेश बना रहता है।

फ्रिज के सही सेक्शन में रखें

धनिया को हमेशा फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन (crisper drawer) में रखें। ध्यान रखें बहुत ज्यादा ठंडी जगह पर रखने से पत्तियां काली पड़ सकती हैं, इसलिए मीडियम कूलिंग में रखें।

और पढ़ें -  हैंड पेंटेड सिरेमिक पॉट, 8 डिजाइन देंगे रिच होम गार्डन लुक

रूट (जड़) हटाकर रखें

अगर धनिया में जड़ लगी हो, तो उसे हटाकर स्टोर करें। इससे सड़ने की संभावना कम हो जाती है और पत्तियां ज्यादा समय तक हरी रहती हैं।

लंबे समय के लिए फ्रीज करें

  • अगर आप धनिया को और ज्यादा दिनों तक रखना चाहती हैं, तो उसे फ्रीज कर सकती हैं।
  • धनिया को काटकर आइस ट्रे में डालें ऊपर से थोड़ा पानी डालें फ्रीज कर लें
  • जरूरत पड़ने पर सीधे क्यूब इस्तेमाल कर सकती हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

DIY Glass Jar Planter: ग्लास जार से बनाएं मिनी प्लांटर, देखें सुंदर डिज़ाइन और बढ़ाएं घर की खूबसूरती
Old Suitcase Planter: लेदर-प्लास्टिक सूटकेस से DIY प्लांटर बनाने का जानें आसान तरीका