Blue Purple Flowers Plants: बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए नीले और बैंगनी रंग के फूल बेहतरीन विकल्प हैं। पेटूनिया, मॉर्निंग ग्लोरी और वर्बेना जैसे फूल बालकनी को फ्रेश, रंगीन और नेचुरल लुक देते हैं।
मॉर्निंग ग्लोरी फूल का नाम सुनते ही मन में मानों फ्रेशनेस आ जाती हो। इस फूल का नीला-बैंगनी रंग सुबह के समय बेहद आकर्षक लगता है। यह बेल वाला पौधा है, जो रेलिंग या जाली पर आसानी से लग जाएगा। अगर आपकी बालकनी बड़ी है, तो किसी सपोर्ट की हेल्प से मॉर्निंग ग्लोरी बेल लगाएं और कम समय में तेजी से सुंदर फूल उगाएं। ये पौधा आपकी बालकनी को नेचुरल लुक देगा।
25
पेटूनिया (Petunia)
नीले और बैंगनी रंग की पेटूनिया बालकनी को फ्रेश के साथ कलरफुल लुक देगी। ये फ्लावर प्लांट गमलों में आसानी से उगाये जा सकते हैं। इन्हें बालकनी में एक बार लगाएं और कम देखभाल में सुंदर बैंगनी फूल पाएं। धूप में इसके फूल ज्यादा खिलते हैं और लंबे समय तक टिकते हैं। ऐसी बालकनी का चुनाव करें जहां 2 से 3 घंटे धूप आती हो।
अगर आपकी बालकनी में स्पेस कम है और हैंगिंग ब्लू फ्लावर प्लांट लगाना चाहती हैं, तो वर्बेना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। बैंगनी व नीले रंग की वर्बेना दिखने में बहुत सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है। ये छोटे-छोटे फूलों के गुच्छों में खिलती है। बालकनी के हैंगिंग पॉट्स के लिए सुंदर फूल चुनें।
45
लोबेलिया (Lobelia)
लोबेलिया के नीले फूल बालकनी में ठंडक के साथ ही सुकून का एहसास देते हैं। गर्मी का मौसम आने को है। ऐसे में आप बालकनी में यह पौधा छोटे गमलों लगा सकती हैं। कम धूप में भी खिलने वाले लोबेलिया को आप हल्की धूप वाले लिविंग रूम में भी रख सकती हैं।
55
सदाबहार (Periwinkle)
सदाबहार या विंका भारतीय घरों में लगाया जाने वाला फेमल पर्पल फ्लावर है। बैंगनी और हल्के नीले शेड्स में मिलने वाला सदाबहार लंबे समय तक चलता है।यह पूरे साल फूल देता है और मेंटेनेंस भी ज्यादा नहीं मांगता है।बालकनी को हमेशा फ्रेश और ग्रीन लुक देना चाहती हैं, तो सस्ता सदाबहार आज ही लगा लें।