Small Low Light Indoor Plant: जीरो रोशनी ? अंधेरे कमरों में लगाएं 5 इनडोर प्लांट्स

Published : Feb 11, 2026, 04:43 PM IST

Indoor Tree Plants Low Light: कम रोशनी में खिलने वाले इनडोर प्लांट की लिस्ट, जिन्हें ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। आप इन्हें कम पानी और बिल्कुल जीरो रोशनी में आसानी से उगा सकते हैं।

PREV
16
कम रोशनी में उगने वाले इनडोर प्लांट (Indoor Tree Plants Low Light)

घर की सुंदरता बढ़ाने में पौधों का सबसे बड़ा रोल होता है। यह पॉजिटिविटी लाने के साथ घर ही हवा भी शुद्ध करते हैं। बड़े शहरों में घर काफी छोटे होते हैं। जहां स्पेस और धूप न आने की समस्या रहती है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे में प्लांट कैसे लगाएं जा सकते हैं तो ये पूरी तरह से सही नहीं है। दरअसल, ऐसे कई पौधे हैं जो कृत्रिम रोशनी और अंधेरे में खिलना पसंद करते हैं। साथ ही इन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है। आप भी इन Indoor Plants की लिस्ट देखें जो आसपास का माहौल फ्रेश रखने में मदद कर सकते हैं।

26
Peacock Plant

पिकॉक प्लांट को Calathea Makoyana के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियां मोरपंख जैसे चित्रों पर आती है जो घर की सुंदरता में चार चांद लगाएगी। खास बात है कि अगर इनडायरेक्ट सनलाइट में रखा जाए तो पत्तियां खुल जाती हैं और रात में अपने आप बंद हो जाती है। यह केवल घर को सुंदर ही बनाएगा बल्कि प्रदूषण भी दूर करता है। यह एक रह का Non Toxic Plant है, यानी अगर घर में जानवर हैं तो उनके लिए भी सुरक्षित है।

36
Earth Star Plant

अर्थ स्टार प्लांट ब्राजिलियन पौधा है, जो ब्रॉमेलिएड परिवार से जुड़ा है। पौधे की लाल-हरी पत्तियां देखने में बहुत आकर्षक लगती है। इतना ही नहीं यह पौधा लाल रंग, गुलाब, सफेद रंग में आता है। ज्यादा लंबाई न होने से इसे Terrarium Plant में उगाया जा सकता है। आप इसे रूम की रोशनी और कम पानी में बिना परेशानी के उगा सकती हैं।

46
Boston Compacta Fern Plant

कम जगह और कम देखभाल की बोस्ट कॉम्पैक्ट फर्न पौधा लगाया जा सकता है। घने, गहरे हरे पत्ते इनकी खासियत है। आप बेडरूम और ऑफिस डेस्क के लिए इसे चुन सकते हैं। यह पौधा हवा साफ करने में माहिर है। अन्य फर्न की मुकाबले इसका रखरखाव आसान है और धूप की जरूरत नहीं पड़ती है।

ये भी पढ़ें- Indoor Lucky Plants For Home: बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी, स्टडी रूम के लिए गुड लक प्लांट

56
Aralia Mini Plant

अरालिया वैरिगेटे मिनी प्लांट सुंदर दो रंग वाले पत्तों के कारण घर के अंदर रखने के लिए शानदार पौधा है। इस पौधे को जल निकासी वाली मिट्टी पसंद है। जिसमें 50% बाग की मिट्टी, 30% कोकोपीट, 20% वर्मीकंपोस्ट डालें। इसे सीधे रोशनी बिल्कुल पसंद नहीं है। आप चाहें तो रूम लाइट में उगा सकते हैं । यह प्लांट पानी के मामले में थोड़ा नखरे दिखाता है, मिट्टी गीले होने पर ही वॉटरिंग करें।

ये भी पढ़ें- Luxury Plant Ideas: रईसों के घर में जरूर मिलेंगे 5 पौधे! कम मेंटेनेंस में आलीशान लुक

66
Aglonema Pink Beauty

घर में सुंदरता चाहिए लेकिन कम मेहनत के साथ, तो अग्लाओनेमा पिंक ब्यूटी लगाएं। यह पौधा बिना रोशनी के अच्छे से खिलता है। आप गमले और कैरी बैग में इसे लगाएं। ऑनलाइन-ऑफलाइन पौधे के बीज खरीदें जा सकते हैं।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories