Modern Luxury Plant Ideas: रईश और बड़े घरों में अरेका पाम, मॉन्स्टेरा, फिडल लीफ फिग, बोनसाई और रबर प्लांट जैसे पौधे लगाए जाते हैं। ये पौधे घर को लग्ज़री, क्लासी और एस्थेटिक लुक देते हैं।
सिंपल से घर को रईसों की तरह सजाना है तो कुछ पौधे घर में जरूर लगा लें। ये न सिर्फ घर का लुक चेंज कर देंगे बल्कि आपको लग्जरी फील भी देंगे। रंगीन पत्तियों से सजा बोगनवेलिया प्लांट ऐसा ही एक प्लांट है, जो अपने लुक के लिए काफी फेमस है। बड़ी बालकनी में यह पौधा रॉयल लुक देता है। हरे-भरे पत्ते स्पेस को फ्रेश और प्रीमियम बनाते हैं। आप चाहे तो इसे बगीचे के स्पेस में या फिर घर के मेन डोर के पास लगा सकते हैं। आपको सफेद, गुलाबी, पर्पल कलर की पत्तियों वाले बोगनवेलिया आसानी से मिल जाएंगे।
25
जेरैनियम (Geranium)
अमीर घरों में आपको आसानी से कम देखभाल वाला फूलों का पौधा जेरैनियम भी मिल जाएगा। इस पौधे के फूल बहुत बड़े होते हैं और घरों की बालकनी को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। आपको इसमें गुलाबी, लाल और बैगनी रंग के फूल वाला पौधा मिल जाएगा।
35
मॉन्स्टेरा (Monstera Plant)
मॉडर्न और एस्थेटिक घरों में मॉन्स्टेरा का प्लांट स्टेटस सिंबल की तरह माना जाा है। इसकी कट वाली पत्तियां देखने में काफी एलिगेंट लुक देती हैं। आप घर के अंदर रईसों वाला लुक चाहते हैं, तो मॉन्स्टेरा का पौधा खरीद लाएं। इसे बड़े गमले में लगाएं और लग्जरी लुक पाएं।
45
पेटूनिया (Petunia)
रईस लोगों के घरों में हैगिंग प्लांट के रूप में पेटूनिया भी आसानी से दिख जाता है। इस प्लांट में डिफरेंट कलर के फूल आते हैं, जो इसे बेहद खास बनाते हैं। अगर आप इसे घर की बालनी या फिर मेन डोर के पास हैंग करेंगे, तो हैंगिंग पॉट के कारण ये होटल-स्टाइल लुक देगा। पिंक, पर्पल और वाइट शेड्स आप चुन सकते हैं।
इनडोर प्लांट के रूप में या फिर बगीचे के किनारे में अरेका पाम आपको अमीरों के घरों में लगा दिख जाएगा। ये बेहद लो मेंटिनेंस प्लांट है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं पड़ती और कम देखभाल में भी पत्तियां हरी बनी रहती हैं। आप जगह के हिसाब से इसे इनडोर या फिर आउटडोर में लगाएं।