एक खाद और 3 आसान टिप्स, गार्डन एक्सपर्ट ने बताए बोगनवेलिया में ज्यादा फूल लाने आसान तरीके

Published : Jul 31, 2026, 12:30 PM IST
Bougainvillea Care Tips Hindi

सार

How to get more flowers on Bougainvillea: बोगनवेलिया में फूल नहीं आ रहे? जानिए धूप, पानी, गमले के चुनाव और सही खाद की मदद से पौधे को सालभर रंग-बिरंगे फूलों से भरने के आसान तरीके।

बालकनी में चाहे जितने पौधों क्यों न जब तक फूल वाले प्लांट न तो तब तक आंखों को सुकून नहीं मिलता है। भारतीय घरों में कलरफुल प्लावर्स के लिए बोगनवेलिया का पौधा खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि पूरी देखभाल करने के बाद पौधा तो खूब अच्छे से बढ़ता है लेकिन फूल नहीं आते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ये आर्टिकल खास है। जहां हम लेकर आए हैं आपके लिए ऐसे ट्रिक्स और टिप्स जो गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेंगे।

बोगनवेलिया लगाते समय न करें ये गलतियां

फेसबुक पर मौजूद बगीचे वाला पेज के अनुसार, बोगनवेलिया पर फूल न आने के पीछे छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिन्हें अगर समय रहते सही कर लिया है जो पौधा फूलों से भरा जाता है। 

1 . धूप का रखें खास ख्याल

बोगनवेलिया एक धूप पसंद करने वाला पौधा है, जिसे खिलने के लिए 6-8 घंटे की धूप चाहिए होती है। अगर आप 3-4 घंटे की धूप दिखाते हैं तो कहीं न कहीं यह पौधे को खराब करता है और फूल नहीं आते। जितना ज्यादा धूप मिलेगा उतनी ही घनी फ्लावरिंग होगी।

2. पानी देने में बरतें सावधानी

पौधे बिना पानी के जिंदा नहीं रहते हैं लेकिन कुछ पौधों को ज्यादा पानी देना नुकसानदायक होता है। इसमें बोगनवेलिया का नाम भी आता है। ज्यादा वॉटरिंग से पत्तियां तो बढ़ती है पर फूल नहीं आते हैं। इस पौधे को तभी पानी दें जब गमले की मिट्टी 2-3 इंच सूखी हो। यही स्ट्रेस चक्र फूल बढ़ाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- सावन के लिए बस 1 ग्रीन शॉर्ट कुर्ती बदल देगी पूरा लुक

3. गमले का चुनाव और रूट बाउंडिंग

बोगनबेलिया का पौधा सबसे ज्यादा फूल तब देता है जब जड़े गमले से बंधी हो। ऐसे में गमले के साइज का ध्यान जरूर रखें। शुरुआती दिनों में 10 इंच का गमला बेस्ट है। बड़े गमले में जड़े ज्यादा तेजी से फैलती हैं और पौधा अपनी सार एनर्जी पत्तियों को बढ़ाने में लगा देता है जिससे फूल कम खिलते हैं।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026: राखी पर लगाएं 7 फ्लोरल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

4. बोगनवेलिया पौधे के लिए खाद

चौथा और सबसे जरूरी टिप्स से खाद। अगर ऊपर बताए गए तरीकों के बाद भी बोगनवेलिया में फूल नहीं आ रहे हैं तो पौधे में पोषण की कमी हो सकती है। इसके लिए आप NPK 00-52-34 खाद किसी वरदान से कमी नहीं है। यह पानी घुलनशील फर्टीलाइजर है जिसे मोनो पोटेशियम फॉस्फेट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें नाइट्रोजन शून्य होता है जिससे पत्तियां जल्दी नहीं बढ़ती है। इससे 52% फॉस्फोरस और 34% पोटेशियम की उच्च मात्रा जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती है। आप इसे महीने में एक जड़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बोगनवेलिया से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल

बोगनवेलिया को घर में उगाया जा सकता है या नहीं ?

जवाब है हां, बोगनवेलिया घर में उगाने के लिए आसान और खूबसूरत पौधा है। जो थोड़ी सी देखभाल में बालकनी को फूलों से भरने की क्षमता रखता है।

बोगनवेलिया लगाने का सही समय क्या है?

इसे लगाने के लिए वसंत (फरवरी-मार्च) और मानसून यानी (जून से अगस्त) का महीना सबसे बढ़िया माना जाता है। इस मौसम में पौधे जड़ जल्दी पकड़ते हैं।

बोगनवेलिया को कटिंग से लगाया जा सकता है?

हां, इसे कटिंग से भी लगाया जा सकता है। 5-8 इंच लंबी कटिंग लें और इसे रेतील-जल निकासी वाली मिट्टी में लगा दें। 3-8 हफ्तों में जड़े विकसित होने लगेंगी।

क्या बोगनवेलिया बाहरमासी पौधा है?

यह पौधा 12 महीने फूल देता है। अगर थोड़ी सी सही देखभाल की जाए तो कई सालों तक जीवित रहता है। अनुकूल धूप, पानी और प्रूनिंग के साथ यह हरा-भरा दिखेगा।

सोर्स- फेसबुक

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

मच्छर और छोटे कीड़ों को पकड़कर खा जाते हैं ये 5 पौधे, घर के लिए हैं बेहद यूनिक
फ्रेंडशिप डे पर फूल नहीं, दें ये 7 Lucky Plants! जानें कौन-सा पौधा क्या मैसेज देता है