Cockroach repellent plants: ज्यादातर इंडियन किचन में इधर-उधर घूमते नजर आते हैं, जो बीमारियों जड़ होते हैं। इन्हें मारने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट यूज करते हैं, जो सेहत के लिए र खतरनाक हैं। हम यहां पर ऐसे प्लांट बताएंगे, जिससे कॉकरोच दूर भागती हैं।
किचन में कॉकरोच दिखना एक आम समस्या है। ये न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को गंदा करते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। ज्यादातर लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बच्चों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप नेचुरल तरीके से किचन को कॉकरोच फ्री रखना चाहते हैं, तो कुछ इंडोर प्लांट्स आपकी मदद कर सकते हैं। इन पौधों की खुशबू और गुण कॉकरोचों को दूर रखने में मदद करते हैं।
26
पुदीना का पौधा
पुदीना गर्मी में सेहत का ख्याल रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। यह ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि बॉडी को ठंडा रखता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह कॉकरोच भगाने का भी काम करता है। इसकी तेज खुशबू कॉकरोचों को पसंद नहीं आती है। छोटे गमले में पुदीना लगाएं और किचन की खिड़की या सिंक के पास रखें।
36
लैवेंडर प्लांट
लैवेंडर की खुशबू इंसानों को सुकून देती है, लेकिन कॉकरोच और दूसरे कीड़ों को दूर रखती है। यह किचन को फ्रेश और एस्थेटिक लुक भी देता है। लैवेंडर भी आप गमले में लगाकर किचन की खिड़की के पास रख सकते हैं। इसके अलावा आप लिविंग रूम में भी लगाकर नेचुरल फ्रेगरेंस फैला सकते हैं। यह प्लांट घर से कीड़े-मकोड़ों को दूर रखता है।
46
तुलसी का पौधा
भारतीय घरों में तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। इसके औषधीय गुणों के साथ इसकी तेज महक कॉकरोचों को दूर रखने में मदद करती है। हालांकि इस प्लांट को धूप की जरूरत होती है, तो इसे वहां लगाएं जहां धूप इसे पर्याप्त मात्रा में मिल जाए। किचन की खिड़की जहां से धूप आती हो वहीं, रखें। इसमें हर दूसरे दिन पानी दें।
56
रोजमेरी प्लांट
रोजमेरी हर्ब की खुशबू भी कॉकरोचों को पसंद नहीं आती। यह पौधा किचन डेकोर में भी बेहद स्टाइलिश लगता है। इतना ही नहीं इस प्लांट से अपने डिश का स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसे भी गमले में लगाकर किचन की खिड़की पर रखें।
लेमनग्रास की साइट्रस खुशबू कॉकरोचों और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। यह पौधा घर में पॉजिटिव और फ्रेश माहौल बनाता है। दरवाजे या खिड़की के पास रखें। इस प्लांट को नियमित धूप और पानी दें।