Cockroach Repellent Plants: किचन से लेकर कमरे तक कॉकरोच भगाने में मदद करेंगे ये 4 पौधे

Published : May 21, 2026, 04:00 PM IST

Anti Cockroach Plants: किचन और कमरे में कॉकरोच से परेशान हैं? जानें 4 ऐसे पौधों के बारे में, जिनकी खुशबू प्राकृतिक तरीके से कॉकरोच दूर रखने में मदद कर सकती है।

PREV
15
कॉकरोच भगाने वाले पौधे

अगर घर में भी तेजी से कॉकरोच की संख्या बढ़ रही है, तो परेशना होने की जरूरत नही। किचन, स्टोर रूम से लगाकर नमी वाले स्थान में कॉकरोच जल्दी पनपते हैं। आप बिना केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल कर कॉकरोच से निजात पा सकते हैं। घर में ऐसे पौधे लगाएं, जिसकी खुशबू से कॉकरोच दूर भागने लगेंगे। ऐसे पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने में भी काम आएंगे और नेचुरल इंसेक्ट कंट्रोल का भी काम करेंगे आईए जानते हैं ऐसे ही पौधों के बारे में।

25
तेज पत्ते का पौधा

तेजपत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह कॉकरोच से लगाकर मच्छर तक को दूर रखने का काम करता है। तेज पत्ते की महक कॉकरोच को परेशान करती है इसलिए जिस भी स्थान पर तेज पत्ते का पौधा लगाया जाता है, वहां आसपास कॉकरोच नहीं मडराता है। किचन से लेकर बालकनी में तेज पत्ते का पौधा लगा सकते हैं।

35
किचन में लगाएं पुदीना

किसी में खाने पीने के समान के कारण कॉकरोच आधिक पाए जाते हैं। अगर आप उनसे निजात पाना चाहते हैं, तो कम स्पेस में भी पुदीने का पौधा लगा सकते हैं। अगर आपके पास प्लास्टिक की बोतल या गमला है, तो उसमें पुदीने के तने की मदद से नए पुदीने का पौधा लगाया जा सकता है। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, जो कि कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती। आप इसे किचन की खिड़कियों, सिंक के पास रख सकते हैं। इससे न सिर्फ कॉकरोच दूर भागेंगे बल्कि छोटे-मोटे कीड़े भी दूर होंगे।

45
लैवेंडर प्लांट से दूर भाग जाएंगे कॉकरोच

लैवेंडर की खुशबू भले ही आपको सुकून दे लेकिन कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। आप लिविंग रूम से लेकर बालकनी में लैवेंडर प्लांट लगा सकते हैं। इसे लगाने से कीड़े कम आने लगते हैं। चाहे तो सूखी पत्तियों को बालकनी में छिड़क सकते हैं, ताकि कॉकरोच अंदर न आएं।

और पढ़ें: Glass Bottle Cap Craft: कांच की बोतल के ढक्कनों से बनाएं खूबसूरत और यूजफुल चीजें

55
रोजमेरी प्लांट

रोजमेरी हर्ब की तेज महक से पूरा घर प्लीसेंट महसूस होता है। कॉकरोच और मच्छरों को दूर रखने में रोजमेरी प्लांट मदद कर सकता है। इसे धूप वाली जगह पर आसानी से ग्रो करें। किचन गार्डन में रोजमेरी लगाने से घर में न सिर्फ ग्रीनरी रहेगी बल्कि कॉकरोच भी दूर रहेंगे।

और पढ़ें: Garden Mini Pond Design: बालकनी गार्डन में खिलेंगे कमल और वॉटर लिली, बस पानी स्टोर करने के ये जुगाड़ कर लें ट्राई

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories