Towel Planter DIY: अगर आपके घर में पुराने तौलिए पड़े हुए हैं और आप उन्हें पोछा बनाने की सोच रहे हैं, तो जरा रुक जाइए। इन्हीं पुराने तौलियों की मदद से आप बेहद स्टाइलिश और यूनिक प्लांटर तैयार कर सकते हैं।
टॉवल प्लांटर बनाने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में सीमेंट और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब पुराने तौलिए को इस घोल में पूरी तरह डुबो दें। इसके बाद किसी उल्टी बाल्टी, बाउल या गमले के ऊपर तौलिए को फैलाकर रखें। तौलिए के किनारों को अपनी पसंद के अनुसार फोल्ड करें, ताकि डिजाइनर शेप मिल सके। अब इसे 24 से 48 घंटे तक धूप में अच्छी तरह सूखने दें। जब सीमेंट पूरी तरह सख्त हो जाए, तो इसे धीरे-धीरे मोल्ड से अलग करें। आपका खूबसूरत और मजबूत टॉवल प्लांटर तैयार हो जाएगा।
अगर आपके पास पहले से कोई पुराना टब या कंटेनर है, जिसमें पौधे लगे हुए हैं, तो उसे भी क्रिएटिव लुक दिया जा सकता है। इसके लिए तौलिए को सीमेंट में भिगोकर कंटेनर के ऊपर डिजाइनर तरीके से फैलाएं और सूखने दें। सूखने के बाद कंटेनर के ऊपर टॉवल की सुंदर टेक्सचर लेयर बन जाएगी। आप चाहें तो इसे रंगों और स्टोन से डेकोरेट भी कर सकते हैं।
35
छोटे टॉवल से बनाएं इंडोर प्लांटर
अगर आपके पास छोटे हैंड टॉवल हैं, तो उनसे भी इंडोर प्लांटर तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए कोल्ड की केन या छोटे कंटेनर के ऊपर तौलिए को सीमेंट में भिगोकर उल्टा टांग दें। 24 से 48 घंटे सूखने के बाद इसमें मिट्टी भरें और छोटे पौधे या सक्यूलेंट्स लगाएं। यह इंडोर डेकोरेशन के लिए शानदार आइडिया है।
45
स्टैंड वाले टॉवल प्लांटर
पुराने स्टैंड की मदद से भी स्टाइलिश टॉवल प्लांटर बनाया जा सकता है। इसके लिए स्टैंड के ऊपर एक बड़ा बाउल रखें। अब तौलिए को सीमेंट में डुबोकर बाउल के ऊपर फैला दें। सूखने के बाद यह बिल्कुल हैंगिंग फैब्रिक जैसा लुक देगा। आप चाहें तो इसके ऊपर गोल्डन, सिल्वर या रंग बिरंगे मेटैलिक कलर करके इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
55
ब्लैक टॉवल प्लांटर दें एस्थेटिक लुक
अगर आप अपने प्लांटर को मॉडर्न और एस्थेटिक लुक देना चाहते हैं, तो उस पर ब्लैक मेटैलिक पेंट करें। इसके लिए नॉर्मल सीमेंट में तौलिया डुबोकर किसी बाल्टी के ऊपर डिजाइन बनाएं। सूखने के बाद उसके किनारों को साफ करें और ऊपर से ब्लैक या चारकोल शेड का मेटैलिक कलर कर दें। इससे प्लांटर बेहद स्टाइलिश दिखाई देगा।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.