Poisonous Plants: बहुत सारे प्लांट ऐसे हैं, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। लेकिन इनके अंदर जहर छुपा होता है। इन्हें छूने से शरीर में विषाक्त तत्व पहुंच जाता है, जो कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। आइए बताते हैं, इनका नाम।
दुनिया में ऐसे कई पौधे हैं जो दिखने में अट्रैक्टिव और डेकोरेटिव लगते हैं, लेकिन उनमें मौजूद जहरीले तत्व इंसानों और जानवरों के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। कुछ पौधों को छूने भर से त्वचा में जलन हो सकती है, जबकि कुछ पौधों का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए इन पौधों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है, खासकर अगर आप गार्डनिंग, ट्रैकिंग या बच्चों और पालतू जानवरों के साथ बाहर समय बिताते हैं।
28
डाइफेनबैचिया (Dieffenbachia)
यह एक फेमस इंडोर प्लांट है, जिसे डंब केन भी कहा जाता है। इसकी पत्तियों में कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल पाए जाते हैं, जो त्वचा या मुंह के संपर्क में आने पर जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं। इसे खाने से बोलने में परेशानी हो सकती है।
38
कैस्टर बीन प्लांट (Castor Bean Plant)
इस पौधे की बड़ी पत्तियां और लाल बीज बहुत आकर्षक लगते हैं। लेकिन इसके बीजों में राइसिन नामक बेहद खतरनाक जहर होता है। केवल एक-दो बीज निगलना भी जानलेवा हो सकता है। टूटे हुए बीज या रस के संपर्क से त्वचा और आंखों में जलन हो सकती है।
48
एंजेल्स ट्रम्पेट (Angel’s Trumpet)
बड़े-बड़े घंटी जैसे फूलों वाला यह पौधा बेहद आकर्षक लगता है। इसकी मीठी खुशबू लोगों को अपनी ओर खींचती है, लेकिन इसमें ट्रोपेन एल्कलॉइड नामक विषैले तत्व होते हैं। इसे छूने या निगलने से मतिभ्रम, लकवा जैसी दिक्कत हो सकती है।
58
फॉक्सग्लोव (Foxglove)
लंबे और घंटी जैसे रंग-बिरंगे फूलों वाला फॉक्सग्लोव अक्सर बगीचों में दिखाई देता है। इसमें डिजिटलिस नामक तत्व पाया जाता है, जिसका इस्तेमाल दवाओं में किया जाता है, लेकिन गलत मात्रा में यह जहरीला साबित हो सकता है। इसे खाने से चक्कर, उल्टी और हार्ट फेलियर तक हो सकता है।
68
डेडली नाइटशेड (Belladonna)
चमकदार काले फलों वाला यह पौधा देखने में सुंदर लगता है, लेकिन यह दुनिया के सबसे जहरीले पौधों में गिना जाता है। इसके फल खाने योग्य बेरी जैसे दिखते हैं, जिससे लोग धोखा खा जाते हैं। इसमें मौजूद एट्रोपीन और स्कोपोलामीन शरीर के नर्वस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बैंगनी-नीले फूलों वाला मोंकशूड “क्वीन ऑफ पॉइजन्स” के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एकोनिटीन नामक जहरीला तत्व होता है, जो त्वचा के जरिए भी शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसे छूने से सुन्नपन, झनझनाहट और दिल की धड़कन में गड़बड़ी हो सकती है।
88
ओलियंडर (Oleander)
ओलियंडर अपने गुलाबी, सफेद और लाल फूलों के लिए बेहद फेमस है। यह प्लांट देखने में जितना सुंदर है, उतना ही डेंजर्स। इसमें कार्डियक ग्लाइकोसाइड नामक जहरीला तत्व पाया जाता है, जो दिल की धड़कन को प्रभावित कर सकता है। इसे निगलने पर उल्टी, चक्कर और हार्ट फेल होने तक की स्थिति बन सकती है। इसके रस को छूने से त्वचा में जलन भी हो सकती है।