Broken Glass Planter: रंगीन कांच और सीमेंट से घर पर ही बनाएं सुंदर प्लांटर, जानें 3 सिंपल स्टेप्स

Published : May 13, 2026, 05:45 PM IST
Broken Glass Planter

सार

Cement Planter Making: पुराने रंगीन टूटे कांच और सीमेंट की मदद से घर पर खूबसूरत प्लांटर बनाएं। जानें DIY प्लांटर बनाने के 4 आसान स्टेप्स, जिससे बालकनी और गार्डन को मिलेगा स्टाइलिश लुक।

घर में ऐसी कई चीजें पड़ी होती हैं, जिन्हें देखकर वह कबाड़ लगती हैं लेकिन उनका अगर इस्तेमाल किया जाए, तो खूबसूरत डेकोर आइटम्स भी तैयार किए जा सकते हैं। बालकनी या टैरिस गार्डन को यूनिक लुक देना चाहते हैं, तो आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर में रंगीन कांच की बोतले हैं, तो उन्हें तोड़कर और सीमेंट में मिलाकर सुंदर प्लांटर बना सकते हैं। जानिए कैसे सिंपल स्टेप्स में टूटे कांच और सीमेंट के प्लांटर बनाए जा सकते हैं। यह दिखने में काफी महंगे लगेंगे लेकिन कम कीमत में आप इन्हें रेडी कर सकते हैं।

कांच के टुकड़ों को करें इकट्ठा

अगर आपके पास पहले से ही टूटा हुआ कांच है, तो यह अच्छी बात है। सबसे पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें। आप पुरानी कांच की बोतल या टूटे कांच को इकट्ठा करें। इन्हें हथौड़े की मदद से छोटा कर सकते हैं। ध्यान रखें की कांच को तोड़ते समय शरीर के किसी भी अंग में यह न लगे। कांच के टुकड़े बड़े ना रखें वरना प्लांटर की फिनिशिंग अच्छी दिखेंगी।

सीमेंट और कांच के टुकड़ों को मिलाएं

सीमेंट और कांच के टुकड़ों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। हिसाब से पानी को कम या ज्यादा मिक्स करें। इसे अच्छी तरीके से मिक्स करने के दौरान थोड़ा व्हाइट सीमेंट में मिला सकते हैं। बाल्टी या मोल्ड में घोल डालें। प्लांटर को आकार देने के लिए एक बड़ी बाल्टी या प्लास्टिक कंटेनर को मिश्रण में डालें। ऐसा इसलिए करना जरूरी है ताकि उसके अंदर पौधा लगाने की जगह बन सके। अब करीब 24 से 48 घंटे तक उसे सूखने का समय दें।

और पढ़ें: Kitchen Sponge Plant Hack: गार्डनिंग का वायरल हैक! किचन स्पंज इस्तेमाल करते ही कम हो जाएगी पानी देने की टेंशन

सीमेंट ग्लास प्लांटर को दें फिनिश

सीमेंट पूरा सेट होने के बाद धीरे-धीरे जैसे ही आप सीमेंट का प्लांटर निकलेंगे, उसे हल्के सैंड पेपर से रगड़े। ताकि रंगीन कांच अच्छे से नजर आएं और साथ ही चमक बरकरार रहे। अब उसमे मिट्टी भरें और अपने पसंदीदा आप पौधे जैसे मेरीगोल्ड से लगाकर सेक्युलेंट प्लांट्स तक लगा सकते है। 

और पढ़ें: Air Purifying Plants: हवा नेचुरली साफ करते हैं 5 पौधे, डॉक्टरों के घर में जरूर मिलेंगे

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Air Purifying Plants: हवा नेचुरली साफ करते हैं 5 पौधे, डॉक्टरों के घर में जरूर मिलेंगे
Kitchen Sponge Plant Hack: गार्डनिंग का वायरल हैक! किचन स्पंज इस्तेमाल करते ही कम हो जाएगी पानी देने की टेंशन