
अगर आप चाहते हैं कि घर की हवा ताजी और फ्रेश बनी रहे, तो सिर्फ एयर फ्रेशनर या मशीनों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। कुछ इंडोर पौधे ऐसे भी होते हैं जो हवा को नेचुरली साफ करने में मदद करते हैं और घर को ग्रीन व फ्रेश लुक देते हैं। खास बात यह है कि ये पौधे कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ जाते हैं और घर के अंदर ऑक्सीजन जैसा फ्रेश माहौल बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे पौधों के बारे में, जो आपके घर को छोटा-सा ग्रीन हाउस बना सकते हैं।
अगर आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत न हो, तो स्नेक प्लांट बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी लंबी हरी पत्तियां घर को मॉडर्न लुक देती हैं। यह कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ जाता है और बेडरूम या लिविंग रूम में रखा जा सकता है। व्यस्त लोगों के लिए यह लो-मेंटेनेंस प्लांट माना जाता है।
और पढ़ें - सावन आते ही फूलों से भरेगा बगीचा, गार्डन में अभी लगाएं ये 5 प्लांट
मनी प्लांट लगभग हर घर में आसानी से लग जाता है। इसे पानी की बोतल, छोटे गमले या हैंगिंग पॉट में भी उगाया जा सकता है। इसकी बेल घर को ग्रीन और फ्रेश लुक देती है। इसे लिविंग रूम या बालकनी में रखने से डेकोरेटिव फील भी आता है।
छोटे-छोटे पतले पत्तों वाला स्पाइडर प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आसान देखभाल वाला पौधा है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती और यह छोटे अपार्टमेंट या ऑफिस स्पेस के लिए अच्छा माना जाता है।
और पढ़ें - 8 कॉम्बो फ्लॉवर पॉट सेट, यूजलेस प्लास्टिक बोतल से बनाएं
अगर आप घर को लग्जरी ग्रीन लुक देना चाहते हैं, तो अरेका पाम शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसकी बड़ी और फैली हुई पत्तियां कमरे को फ्रेश और ट्रॉपिकल फील देती हैं। यह लिविंग रूम के कोने में काफी सुंदर लगता है।
एलोवेरा सिर्फ स्किन और हेल्थ के लिए ही नहीं, बल्कि घर की सजावट के लिए भी अच्छा पौधा है। यह कम पानी में आसानी से बढ़ जाता है और किचन या विंडो एरिया में रखा जा सकता है। इसकी मोटी हरी पत्तियां घर को नेचुरल लुक देती हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.