
बारिश का मौसम यानी सावन हरियाली और ताजगी लेकर आता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका होम गार्डन रंग-बिरंगे फूलों से भर जाए, तो यही समय सही पौधे लगाने का है। मॉनसून में मिट्टी में नमी ज्यादा रहती है, जिससे कई फूलों वाले पौधे तेजी से ग्रो करते हैं और कम देखभाल में भी खूबसूरत फूल देने लगते हैं। अगर आप भी अपने गार्डन को फूलों से महकाना चाहते हैं, तो ये 5 प्लांट जरूर लगाएं।
गुड़हल यानी हिबिस्कस ऐसा पौधा है जो बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ता है और बड़े-बड़े खूबसूरत फूल देता है। लाल, पीले, गुलाबी और ऑरेंज जैसे कई रंगों में मिलने वाला यह पौधा गार्डन की सुंदरता बढ़ा देता है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती, इसलिए मॉनसून में इसकी ग्रोथ अच्छी रहती है।
और पढ़ें - 8 कॉम्बो फ्लॉवर पॉट सेट, यूजलेस प्लास्टिक बोतल से बनाएं
अगर आप चाहते हैं कि गार्डन फूलों के साथ खुशबू से भी महके, तो चमेली का पौधा जरूर लगाएं। सावन के मौसम में इसमें खूब फूल आते हैं और इसकी मीठी खुशबू पूरे घर का माहौल फ्रेश बना देती है। इसे गमले और जमीन दोनों में आसानी से लगाया जा सकता है।
गेंदा भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूलों में से एक है। इसकी खास बात यह है कि यह कम देखभाल में भी खूब फूल देता है। पीले और नारंगी रंग के फूल गार्डन को बेहद आकर्षक बना देते हैं। पूजा से लेकर सजावट तक में भी गेंदा खूब काम आता है।
और पढ़ें - गार्डन में बढ़ गए चूहे? 4 हैक से करें छुट्टी और बचाएं प्लांट
नीले और सफेद रंग के खूबसूरत फूल देने वाला अपराजिता पौधा मॉनसून के लिए शानदार ऑप्शन है। यह बेल की तरह बढ़ता है और घर की बालकनी या गार्डन की दीवार को भी खूबसूरत बना सकता है। इसकी ग्रोथ बारिश के मौसम में काफी तेजी से होती है।
अगर आप कम मेहनत में ज्यादा फूल चाहते हैं, तो पोर्टुलाका जरूर लगाएं। यह पौधा छोटे-छोटे रंगीन फूलों से भर जाता है और मॉनसून में इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। लाल, गुलाबी, पीले और सफेद रंगों के फूल गार्डन को बेहद रंगीन बना देते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.