Concrete Planter Ideas: सस्ते और मजबूत कंक्रीट प्लांटर से सजाएं अपना गार्डन

Published : Apr 17, 2026, 01:45 PM IST

DIY Concrete Planter: अगर आप अपने गार्डन में एसथेटिक और बड़े प्लांटर्स लगाने की सोच रहे हैं, तो मिट्टी या सिरेमिक पॉट की जगह आप सस्ते और टिकाऊ कंक्रीट प्लांटर्स लें, जो बहुत यूजफुल होते हैं और सालों साल चलते हैं...

PREV
16
कंक्रीट प्लांटर की खासियत

कंक्रीट प्लांटर मजबूत और टिकाऊ होते हैं। ये कंक्रीट मैटेरियल से बने होने की वजह से जल्दी टूटते नहीं है और सालों साल चलते हैं। इसमें धूप, बारिश या ठंड का कोई असर नहीं पड़ता है। खासकर आउटडोर गार्डनिंग के लिए यह परफेक्ट चॉइस है। इसे अलग-अलग शेप साइज और टेक्सचर में बनाया जाता है। ये लंबे समय तक चलते हैं इसलिए बार बार बदलने की जरूरत नहीं होती है। यह बालकनी, गार्डन, लिविंग रूम हर जगह सूट करता है। 

और पढ़ें - Small Planter Indoor Plant: 500रु में इन 4 प्लांटर से कोजी बेडरूम को बनाएं लग्जरी

26
DIY कंक्रीट प्लांटर

पुराने कपड़े से आप इनोवेटिव प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए सीमेंट का एक घोल तैयार करें। इसमें कपड़ा डिप करें, ताकि पूरा सीमेंट इस पर कवर हो सके। इसे किसी बाल्टी के ऊपर उल्टा करके रखें, जब ये सूख जाए तो इससे प्लांटर बनाएं। इसके नीचे मिट्टी डालें और फ्लावर प्लांट्स लगाएं।

36
स्टोन कंक्रीट प्लांटर

इस तरह के स्टोन मिनी या बड़े कंक्रीट प्लांटर भी गार्डन में बहुत ही खूबसूरत लगेंगे। जिसमें बड़े-बड़े पत्थरों को कंक्रीट से जोड़कर खूबसूरत सा प्लांटर बनाया गया है। आप इसमें जेड प्लांट या कोई बड़े से शो प्लांट लगा सकते हैं।

46
क्रिस्टल मिरर शो प्लांटर

बड़े से गार्डन में इस तरह का ओवल शेप का प्लांटर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। जिसमें कंक्रीट की मदद से रंग-बिरंगे स्टोंस को चिपका कर ओवल शेप का प्लांटर बनाया गया है। इसमें आप सक्यूलेंट प्लांट्स लगा सकते हैं।

56
लॉन्ग कंक्रीट प्लांटर

घर के किसी कोने में या मेन एंट्रेंस पर इस तरह का लॉन्ग कंक्रीट प्लांटर आप लगा सकते हैं। जिसमें स्टोंस की डिटेलिंग की हुई है। इसमें आप पाम ट्री, क्रिसमस ट्री या लीफी प्लांट लगाएंगे, तो ये जल्दी ग्रो भी होंगे और घर को खूबसूरत लुक भी देंगे।

66
हैंड शेप्ड कंक्रीट प्लांटर

कंक्रीट प्लांटर में इन्नोवेटिव डिजाइन चुनने के लिए आप इस तरह का हाथ शेप का डिजाइन भी चुन सकते हैं। ये आप इनडोर प्लांट्स के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें हाथ के शेप में प्लांटर बनाया गया है। इसमें आप आर्टिफिशियल लीफ डालें।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories