Modern Concrete Planter: अगर आप अपने घर के लिए ड्यूरेबल प्लांटर की तलाश में है, तो कंक्रीट प्लांटर एक बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन सिंपल प्लांटर की जगह आप मॉडर्न स्टैंड वाले कंक्रीट प्लांटर लेकर घर को और ज्यादा स्टाइलिश लुक दें...
कंक्रीट प्लांटर बहुत मजबूत और भारी होते हैं, जो आसानी से टूटते नहीं है। ये सालों-साल चलते हैं। इसमें मैट फिनिश होती है, जो घर को मिनिमल और लग्जरी वाइब देते हैं। स्टैंड के साथ ये और भी स्टाइलिश लगता है, जिसे आप अपने लिविंग रूम, बालकनी या ऑफिस कहीं पर भी रख सकते हैं।
आप मिनी प्लांटर की तलाश में है, तो इस तरह के स्क्वायर शेप के कंक्रीट प्लांटर ले सकते हैं। जिसमें इनबिल्ट स्टैंड्स दिए गए हैं। वुडन के चार स्टैंड लगाकर इसे थोड़ा ऊपर उठाया गया है, जिससे ये टेबल या फर्श को खराब भी नहीं करेंगे और घर की शोभा भी बढ़ाएगा।
35
क्लीन लुक के लिए चुने स्टैंड वाले कंक्रीट प्लांटर
अगर आप अपने घर में क्लीन लुक चाहते हैं और चाहते हैं कि पौधा जमीन से ऊपर रहे, ताकि नीचे पानी फैले नहीं और गंदगी ना हो, तो इस तरह के बाउल डिजाइन के बड़े से कंक्रीट प्लांटर ले सकते हैं, जिसमें ट्रिपल स्टैंड दिया हुआ है। ये वुडन स्टैंड जमीन से ऊपर प्लांट को रखते हैं और बहुत ही स्टाइलिश लुक देते हैं।
45
क्रिस-क्रॉस पैटर्न स्टैंड प्लांटर
कंक्रीट प्लांटर में ओवल शेप के बाउल डिजाइन के प्लांटर आप खरीद सकते हैं। इसमें शो प्लांट्स लगाएं। इसके स्टैंड्स भी बहुत खूबसूरत है। जिसमें क्रिस-क्रॉस पैटर्न में वुडन का स्टैंड बनाया गया है, जो इंडोर या आउटडोर में आपके प्लांट को बहुत ही ट्रेंडी लुक देगा।
55
स्टाइलिश कंक्रीट प्लांटर विद स्टैंड
प्लांट को हाईलाइट करने के लिए आप इस तरह से इनबिल्ट स्टैंड वाला कंक्रीट प्लांटर ले सकते हैं। जिसके लिए आपको अलग से प्लांट स्टैंड लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें कंक्रीट का ही स्टैंड दिया रहता है। आप इसमें छोटा या लॉन्ग प्लांटर वाला डिजाइन चुन सकते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.