DIY trunk planter ideas: आपके घर में भी दादी नानी के पुराने बक्से पड़े होंगे, जो पड़े-पड़े धूल खा रहे होंगे या फिर इसमें जंग लग गई है, तो इसका इस्तेमाल आप अपने क्रिएटिव प्लांटर्स बनाने के लिए कर सकते हैं।
ट्रंक में प्लांटेशन करना एक यूनिक और ट्रेंडी आइडिया है। जिसमें आप पुराने लकड़ी या फिर लोहे के बक्से में गार्डन सॉइल भरकर अपने छोटे डेकोरेटिव या फ्लावर प्लांट्स लगा सकते हैं। इसके लिए पुराने ट्रंक में नीचे ड्रेनेज होल करें, इसमें गार्डन सॉइल डालें। बीज या फिर छोटे प्लांट्स की मदद से शो प्लांट या फ्लावर प्लांट्स लगाएं।
पुराने सूटकेस में भी आप प्लांट्स लगा सकते हैं। इसके लिए लेदर के सूटकेस के नीचे ड्रेनेज होल बनाएं। मिट्टी भरें और इसमें आप कुछ स्टोंस डिटेलिंग के लिए डालें और फिर इसमें सेक्यूलेंट्स प्लांट्स लगाएं। ये आपके गार्डन को सबसे यूनिक लुक देगा।
35
वुडन ट्रंक प्लांटर
पुराने लकड़ी के बक्से का इस्तेमाल भी आप ट्रंक प्लांटर बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए ट्रंक के ऊपरी हिस्से को रैक्टेंगल शेप में कट करें, चाहे तो अपने गमले को सीधे इसमें रखें या फिर इसमें भी आप पेड़ पौधे लगा सकते हैं।
45
लोहे के ट्रंक से बनाएं प्लांटर
अगर आपके पास छोटे ट्रंक हैं, जिसमें आप अपने कार टूल्स रखते हैं, तो इन टूल्स की जगह आप इसमें प्लांटर भी लगा सकते हैं। इसके लिए लोहे के बक्से में एक बेस कलर करें और इसमें गार्डन सॉइल भरकर छोटे-छोटे फ्लावर वाले प्लांट्स लगाएं।
55
बक्से से बनाएं प्लांटर
अगर घर का कोई पुराना बक्सा टूट गया है, तो इसका इस्तेमाल आप प्लांटर के रूप में कर सकते हैं। लोहे के स्टैंड के ऊपर इस बक्से को रखें, इसके ऊपर के कवर को हटा दें, इसे ओपन ही रहने दें। इसमें मिट्टी डालकर खूबसूरत से फ्लावर प्लांट्स लगाएं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.