Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर

Published : Apr 22, 2026, 06:30 PM IST

Old Toy Planter For Home: बच्चों के पुराने खिलौने फेंकने की बजाय क्रिएटिव और यूनिक प्लांटर बनाएं। फोटो गैलरी में देखें घर को क्रिएटिव और खूबसूरत लुक देने में मदद करने वाले कुछ ऐसी DIY गार्डनिंग आइडियाज। 

PREV
14
पुराने खिलौने से बनाएं प्लांटर

घर में छोटे बच्चे हों तो खिलौने भी जरूर होते हैं। अक्सर आप भी टॉयस टूटने पर फेंक देती हैं तो जरा ठहर जाइए। आजकल DIY Craft का ट्रेंड बढ़ गया है, जहां पुरानी चीजों का इस्तेमाल कर कुछ ऐसा बनाया जाता है जो यूजफुल भी हो और ज्यादा खर्चा भी न आए। ऐसे में इन ब्रोकन टॉयस को Planter की तरह यूज करें, जो दिखने में यूनिक और क्यूट लगते हैं। फोटो गैलरी में देखें ऐसे ही माइंडफुल आइडियाज जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

24
DIY इनडोर प्लांटर

बच्चों के पास अक्सर खेलने के लिए छोटे कार और ट्रक होते हैं। पहिया टूटने या बैटरी खराब होने पर फेंकने की बजाय इन्हें आप सेक्युलेंट और कैक्ट्स पौधों के प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें जल निकासी की समस्या भी नहीं होगी। रेतीली मिट्टी, पत्थर और ये प्लांट्स आसानी से उग जाते हैं। आप इसे कमरे या फिर शेल्फ में रखें, जो आशियाने को रिफ्रेशिंग और क्रिएटिव लुक देंगे।

ये भी पढ़ें- Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर

34
बेबी डॉल प्लांटर आइडिया

घर में बेबी गर्ल है तो  उसके पास कई सारी प्लास्टिक डॉल्स भी होंगी। अगर उनमें से कोई गुड़ियां टूट गई है तो आप इसकी हेल्प से डेकोरेटिव आइटम तैयार कर सकती हैं। डॉल को अच्छे से साफ करें। पेंट की हेल्प से गुड़िया का चेहरे बनाएं और चाहें तो ड्रेस भी कलर कर दें। अब नीचे की ओर हल्का सा छेद कर ड्रेनेज सिस्टम दें। गुड़ियां के लिए पर्ल ऑफ स्ट्रिंग पौधा बढ़िया है। इसकी लंबे बेले खुले बालों सा लुक देती हैं। इसके अलावा आप सेक्युलेंट पौधा भी लगा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज

44
ओल्ड स्कूटर प्लांटर डेकोर

छोटी-छोटी साइकिल या फिर स्कूटर की हेल्प से क्यूट प्लांटर तैयार किए जा सकते हैं। अगर घर में टूटे खिलौने नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल Creative & Unique Style में रेडीमेड भी ये मिल जाएंगी। इन पर लंबे पौधे जैसे स्नैक प्लांट, मनी प्लांट और हर्ब्स अच्छे से खिलते हैं।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories