
बालकनी या छत में खूब सारे गमले रखने की जगह नहीं है लेकिन फिर भी आप अगर कॉर्नर को सजाना चाहते हैं, तो कॉर्नर प्लांटर बॉक्स (Corner Planter Box) का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉर्नर प्लांटर बॉक्स छोटे, मीडियम और बड़ी छत या बालकनी के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इसमें आप डिफरेंट टाइप के साइज चुन सकते हैं और उसके हिसाब से बॉक्स को कस्टमाइज भी करा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह के कॉर्नर प्लांटर बॉक्स आपकी छत या बालकनी को खूबसूरत बना देंगे।
2 से 4 फीट लंबाई × 1 से 2 फीट चौड़ाई वाली बालकनी या फिर छत के लिए लकड़ी से बने कॉर्नर प्लांटर बॉक्स का यूज करें। इन्हें बनवाने के बाद आपको ऊपर से मोटी प्लास्टिक की कवर भी लगवानी पड़ेगी। साथ ही इसमे ड्रेनेज होल भी करवा लें। अब इसमे मिट्टी को भर लें और अलग-अलग स्पेस में पौधे लगवाएं।
लकड़ी ही नहीं आप सीमेंट से भी कॉर्नर प्लांटर बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पसंद के हिसाब से सीमेंट कॉर्नर प्लांटर का आईडिया मिस्त्री को देना होगा। यह प्लांटर काफी मजबूत होते हैं और बिना किसी खराबी के भी लंबे समय तक चलते हैं। इसे बनवाने के दौरान ड्रेनेज की व्यवस्था जरूर देख लें। साथ ही प्लांटर में पूरा मिट्टी न भरे बल्कि कुछ जगह ऊपर छोड़ दें।
और पढ़ें: DIY Oil Can Water Sprayer: खाली पड़े तेल के डिब्बे से बनाएं पानी स्प्रेयर, गर्मियों में आएगा खूब काम
आप कम दाम में प्लास्टिक के कॉर्नर प्लांटर बॉक्स भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। यह बॉक्स आसानी से कम से ज्यादा स्पेस के लिए परफेक्ट रहते हैं। इसमें आप अपने पसंद के लीफ प्लांट या फ्लावर प्लांट लगा सकते हैं। इन्हें चाहे तो अपनी छत में सजा दें या फिर बड़ी बालकनी के कोने में लगा दें। यह हर जगह खूबसूरत दिखेंगे। प्लांटर को ऐसी जगह पर रखें जहां पर 4 से 6 घंटे धूप आती हो। बड़े पौधे जैसे पाम या फाइकस को पीछे लगाएं। बीच में मीडियम पौधे और आगे छोटे प्लांट्स लगाएं।
फाइबर के प्लांटर देखने में पत्थर जैसे लेकिन मॉडर्न बालकनी और छत के लिए बेस्ट माने जाते हैं। ऐसे प्लांटर को आप L शेप में खरीदें ताकि बालकनी के कम स्पेस को भी यूटिलाइज किया जा सके।
और पढ़ें: DIY Bamboo Basket Planter: टूटी-पुरानी बांस की टोकरी से बनाएं इको फ्रेंडली
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.