DIY Oil Can Water Sprayer: खाली तेल के डिब्बे से घर पर बनाएं आसान DIY वाटर स्प्रेयर। गर्मियों में पौधों को सही मात्रा में पानी देने के लिए यह बजट फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली उपाय है। स्टेप बाय स्टेप गाइड जानें।

गर्मियों में पौधों को बार-बार पानी देना बहुत जरूरी होता है, खासकर इनडोर और छोटे गार्डन प्लांट्स के लिए। लेकिन हर बार महंगा स्प्रेयर खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके घर में खाली तेल का डिब्बा (ऑयल कैन) पड़ा है, तो आप उससे आसानी से एक DIY वाटर स्प्रेयर बना सकते हैं। यह न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर ऑप्शन है। आइए जानते हैं प्लास्टिक के तेल के डिब्बे से इसे बनाने का आसान तरीका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जरूरी सामान इकट्ठा करें

सबसे पहले आपको कुछ बेसिक चीजों की जरूरत होगी जैसे खाली तेल का डिब्बा, एक पतली नुकीली कील या सुई, हथौड़ा, और पानी। चाहें तो आप एक छोटा स्प्रे नोजल भी जोड़ सकते हैं, लेकिन बिना नोजल के भी यह काम करेगा।

इसे भी पढ़ें- DIY Clay Planter Ideas: मिट्टी के पुराने टूटे-फूटे मटके और प्लेट्स नहीं हैं बेकार, गार्डनिंग पॉट बनाकर करें स्मार्ट रियूज

डिब्बे को अच्छी तरह साफ करें

तेल के डिब्बे को इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह धोना जरूरी है। गर्म पानी और थोड़ा डिटर्जेंट डालकर इसे साफ करें ताकि उसमें तेल की गंध या चिकनाई न रहे। साफ करने के बाद डिब्बे को पूरी तरह सुखा लें।

स्प्रे होल बनाएं

अब डिब्बे के ढक्कन या ऊपर के हिस्से में एक छोटा छेद करें। इसके लिए आप कील या सुई का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि छेद बहुत बड़ा न हो, वरना पानी तेज धार में निकलेगा, स्प्रे की तरह नहीं। आप छेद की जगह छोटा स्प्रे नोजल भी फिट कर सकते हैं, ये और भी इफेक्टीव तरीके से पानी स्प्रे करेगा।

पानी भरें और टेस्ट करें

डिब्बे में साफ पानी भरें और ढक्कन बंद करें। अब हल्के से दबाकर या झुकाकर देखें कि पानी स्प्रे की तरह निकल रहा है या नहीं। अगर स्प्रे ठीक नहीं आ रहा है, तो छेद को थोड़ा एडजस्ट करें।

इसे भी पढ़ें- Leaf Growing Plants: सिर्फ एक पत्ते से उगते हैं ये 5 पौधे, बॉटल भर पानी में डालें और 15 दिन में देखें कमाल

बेहतर उपयोग के टिप्स

इस DIY स्प्रेयर को आप रोजाना पौधों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर नाजुक पौधों के लिए हल्का स्प्रे बहुत फायदेमंद होता है। इसे साफ रखें और समय-समय पर छेद चेक करते रहें ताकि स्प्रे सही बना रहे। चाहें तो आप इसे पेंट करके आकर्षक भी बना सकते हैं।