Creeping Fig: छिपकली बेल खाली बालकनी को बना देगी हरा-भरा, जानें सजाने के 4 सिंपल तरीके

Published : Apr 09, 2026, 05:00 PM IST
Creeping Fig

सार

Creeping fig plant balcony decoration: Creeping Fig (छिपकली बेल) से खाली बालकनी को बनाएं हरा-भरा और खूबसूरत। जानिए दीवार, हैंगिंग पॉट्स और वर्टिकल गार्डन में सजाने के आसान और स्टाइलिश तरीके।

अगर आपके घर में बड़ी बालकनी है लेकिन उसकी खाली दीवार खाली और सूनी लगती हैं, तो आप उसे सजाने के लिए छिपकली बेल (Creeping Fig) का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तेजी से बढ़ाने वाले क्लाइंबिंग प्लांट है, जो न सिर्फ दीवारों हो बल्कि ग्रिल और गमले में भी आसानी से फेल कर बालकनी को हरा भरा बना देती है। इस बेल की खासियत यह होती है कि इसे ज्यादा गर्मी में खास देखभाल की जरूरत नहीं होती। अगर आप बिगिनर हैं, तो छिपकली बेल को दीवार या बालकनी में सजाकर घर की शोभा को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि छिपकली बेल को किन चार तरीकों से लगाकर घर की खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकते हैं।

 दीवारों को करें हरा-भरा

आप छिपकली बेल को बालकनी या घर के मेन गेट की दीवारों पर लगा सकते हैं। यह वेल धीरे-धीरे जाल बना देगी। इससे न सिर्फ आपकी बालकनी सुंदर दिखेगी, बल्कि गर्मियों में फ्रेश लुक भी मिलेगा।

और पढ़ें: Kitchen Garden: किराना खर्च होगा आधा, गर्मियों में आसानी उगाएं ये 10 सब्जियां

हैंगिंग पॉट्स में सजाएं छिपकली बेल

आप छिपकली बेल को हैंगिंग पॉट्स में भी सजा सकते हैं। बालकनी रेलिंग या फिर ग्रिल या फिर छत में पॉट्स लटका दें। इसकी लटकते बेल बहुत खूबसूरत लगती हैं और आपके छोटे से बालकनी स्पेस को भी स्टाइलिश बना देती हैं। छोटे बालकनी स्पेस के लिए छिपकली बेल का आईडिया बेस्ट है।

रेलिंग में लगाएं छिपकली बेल

आप क्रीपिंग फिग या छिपकली बेल को बालकनी की रेलिंग में भी लगा सकते हैं। बालकनी की ग्रिल में जब यह बेल फैलेगी, तो ग्रीन पर्दे के जैसे दिखेगी। यह न सिर्फ आपको प्राइवेसी देगी बल्कि धूप को भी हल्का फिल्टर करने का काम करेगी।

और पढ़ें: Seashell Planter Ideas: चटके गमलों का मॉडर्न मेकओवर, सीशेल्स से बनाएं 8 डिजाइनर पीस

वर्टिकल गार्डन तैयार करें

अगर आप थोड़ा क्रिएटिव वर्क करना चाहते हैं, तो Creeping Fig की मदद से वर्टिकल गार्डन तैयार कर सकती हैं। अलग-अलग पॉट्स को स्टैंड में लगाकर आप बेल को ऊपर की ओर ग्रो करवा सकते हैं।

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Dangerous Plants at Home: दिखने में खूबसूरत, लेकिन जहर से भरे हैं ये 7 पौधे, घर में लगाने से पहले हो जाएं सतर्क
Seashell Planter Ideas: चटके गमलों का मॉडर्न मेकओवर, सीशेल्स से बनाएं 8 डिजाइनर पीस