Cucumber Gardening: खीरा को एक ट्रिक से उगाएं, बालकनी रेलिंग पर करें ग्रो

Published : Apr 13, 2026, 07:45 PM IST
बालकनी रेलिंग पर लगाएं खीरा

सार

Cucumber gardening ideas: अगर आपके पास ज्यादा जगह नहीं है, तो भी आप ताजे खीरे उगा सकती हैं। बस सही ट्रिक अपनाने की जरूरत है।

आज के समय में होम गार्डनिंग (Home Gardening) का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन हर किसी के पास बड़ा गार्डन नहीं होता। ऐसे में अगर आप छोटी सी बालकनी (Balcony) में ही ताजे और ऑर्गेनिक (Organic) खीरे उगाना चाहती हैं, तो एक आसान ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। इस ट्रिक से आप अपनी बालकनी की रेलिंग पर ही खीरा उगा सकती हैं और कम जगह में ज्यादा प्रोडक्शन पा सकती हैं। जैसा कि खीरा एक बेल वाली सब्जी है, जो ऊपर की तरफ तेजी से फैलती है। इसलिए इसे ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती, बस सही सपोर्ट मिल जाए तो यह आसानी से बढ़ सकता है। बालकनी की रेलिंग इसका परफेक्ट सपोर्ट बन सकती है, जिससे आपका प्लांट वर्टिकल ग्रोथ करता है और जगह भी बचती है।

कौन-सी ट्रिक से उगाएं खीरा?

खीरा उगाने की सबसे आसान ट्रिक रेलिंग वर्टिकल ग्रोथ टेक्निक (Vertical Growth Technique) है। इसमें आप गमले को रेलिंग के पास रखते हैं और बेल को ऊपर की तरफ चढ़ाते हैं। इसके लिए आप रस्सी (Rope), नेट (Net) या तार (Wire) का इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे-जैसे खीरे की बेल बढ़ती है, उसे धीरे-धीरे रेलिंग या सपोर्ट पर बांधते जाएं। इससे पौधा जमीन पर फैलने की बजाय ऊपर की ओर बढ़ेगा और ज्यादा फल देगा।

और पढ़ें -  12 महीने फूल देने वाले प्लांट, होम गार्डन में लगाएं ये 6 पौधे

खीरा लगाने का सही तरीका

खीरा उगाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज का गमला (Pot) लें जिसमें पानी निकलने की सही मैनेजमेंट हो। अब इसमें गार्डन सॉयल (Garden Soil), कोकोपीट (Cocopeat) और वर्मीकंपोस्ट (Vermicompost) को मिलाकर भरें। इसमें खीरे के बीज (Seeds) 1-2 इंच गहराई में लगाएं और हल्का पानी दें। कुछ ही दिनों में पौधा निकलने लगेगा और 2-3 हफ्तों में यह बेल बनकर ऊपर चढ़ने लगेगा।

खीरा प्लांट की सही देखभाल कैसे करें?

खीरे के पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की धूप (Sunlight) मिलनी चाहिए। नियमित पानी देना जरूरी है, लेकिन ध्यान रखें कि पानी जमा न हो। हर 10-15 दिन में ऑर्गेनिक खाद (Organic Fertilizer) डालें, जिससे पौधा हेल्दी बना रहे।

और पढ़ें - लिविंग रूम लगेगा लविश, लटकाएं 10 सिरेमिक हैंगिंग प्लांटर्स

कब मिलेगा खीरा?

अगर आप सही तरीके से खीरे की देखभाल करती हैं, तो 40–50 दिनों में पौधे पर फूल (Flowers) आने लगते हैं और जल्द ही छोटे-छोटे खीरे दिखने लगते हैं। नियमित हार्वेस्टिंग (Harvesting) से पौधा और ज्यादा फल देता है। रेलिंग पर खीरा उगाने से आपकी बालकनी साफ-सुथरी रहती है और पौधे को बेहतर हवा और धूप मिलती है। इससे फल जमीन को छूते नहीं, जिससे वे ज्यादा साफ और हेल्दी रहते हैं। साथ ही, यह तरीका छोटे घरों के लिए एकदम परफेक्ट है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Vertical Garden Vegetables: बालकनी में उगाएं ये 7 सब्जियां, कम जगह में मिलेगा भरपूर किचन गार्डन
30 दिन में पानी बदलना सबसे बड़ी बेवकूफी ! जानिए बैंबू प्लांट केयर टिप्स