Cute Planters: मिट्टी के झंझट से आजादी ! घर को नया लुक देंगे 5 सस्ते और सुंदर प्लांटर्स

Published : Aug 18, 2026, 09:30 PM IST
Cute Planters

सार

Cute Planter Ideas: घर में मिट्टी के गमले नहीं रखना चाहती हैं तो ये क्यूट और चंकी डिजाइन वाले प्लांटर ट्राई करें। जापानी राइस बॉल से पांडा प्लांटर तक, ₹500 से कम में मिलेंगे सुंदर विकल्प।

आजकल घर में पेड़-पौधे लगाने का चलन बढ़ गया है। प्लांट लगाना पसंद हैं लेकिन आशियाने के अंदर मिट्टी के गमले नहीं रखना चाहती हैं तो परेशान मत हो। हॉल या कमरे के लिए हमेशा ऐसे प्लांट चुनने चाहिए, जिन्हें लगाना आसान और वो दिखने में भी कमाल लगे। आप सेक्यूलेंट या वॉटर प्लांट चुनें, इन्हें ग्रो करने के लिए बाजार में एक से बढ़कर सुंदर और Cute Planter मौजूद हैं, जिन्हें 500 रु. तक खरीदा जा सकता है।

1 ) जापानी राइस बॉल प्लांटर

हॉल और कमरे को सजाने के लिए जापानी ओनिगिरी प्लांट बेस्ट ऑप्शन है, जो प्यारी से स्माइलिंग फेस और गुलाब गालों संग आता है। जबकि नीच की तरफ समुद्री शैवाल जैसा टेक्चर दिया गया है। आप इसमें छोटा सा सेक्यूलेंट प्लांट उगा सकती हैं।

2) पम्किन सेरामिक प्लांटर

क्यूट और फंकी लुक के लिए कद्दू की खूबसूरत धारियों वाला प्लांटर खरीदें। यह डार्क और पेस्टल दोनों में अच्छा देता है, इसे चुनते वक्त मैचिंग प्लेट जरूर खरीदें। रंग-बिरंगे गमले लिविंग रूम-डेस्क और ऑफिस टेबल की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।

ये भी पढ़ें- Silver Anklet का बचेगा पैसा ! सिंधी तीज पर लगाएं पायल स्टाइल पैर की मेहंदी

3) कार्टून स्टाइल प्लांटर

लिविंग रूम को वाइब्रेंट स्टाइळ देने के लिए कार्टून पिक्चर संग आने वाले एनिमिटेडे प्लांटर बेहद आकर्षक विकल्प है। इससे न केवल सुंदरता बढ़ती है बल्कि एस्थेटिक लुक भी मिलता है। इसमें आप सेक्यूलेंट के अलावा छोटे-छोटी बेल, मनी प्लांट या आर्टिफिशियल पौधे लगा सकती हैं।

4) अम्ब्रेला गर्ल सेरामिक प्लांटर

यह अभी तक का सबसे यूनिक प्लांटर है। जहां छोटी सी लड़की हाथ में सुंदर छाता पकड़े हुए खड़ी हुई है, जबकि सिर वाला हि्सा ओपन प्लांटर की तरह काम करता है। डेकोरेटिव प्लांटर लिविंग कॉर्नर की शोभा बढ़ाने के लिए बेस्ट है। बाजार और ऑनलाइन 400-500 रु. तक इसे खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बच्चों के लिए 5 आसान राखी ड्राइंग, स्कूल प्रोजेक्ट में आएंगी काम

5) पांडा प्लांटर आइडियाज

बेसिक हटकर कुछ डेकोरेटिव प्लांटर चाहिए तो आप पांडा स्टाइल पर इसे विकल्प बना सकती हैं। इनमें सेक्युलेंट से ज्यादा पानी वाले पौधे प्यारे लगेंगे। आप इसे सेंटर टेबल, टीवी कॉर्नर या सोफा कॉर्नर टेबल के लिए घर ला सकती हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Mehndi Plant Growing Tips: मेहंदी का पौधा लगाने का सही सीजन कौन सा है? कटिंग और बीज का पूरा राज
अडेनियम की जड़ और तना गलने लगा है? ये 6 टिप्स पौधे को फिर बना देंगे हरा-भरा