Happy Raksha Bandhan Drawing: रक्षाबंधन 2026 पर बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट के लिए देखें 5 आसान और खूबसूरत रक्षाबंधन ड्राइंग आइडिया, जिन्हें चार्ट पेपर और कलर से आसानी से बना सकते हैं।

रक्षाबंधन कितने तारीख को है (raksha bandhan kitne tarikh ko hai) के ये सवाल लगभग हर किसी के मन है। बता दें कि भाई-बहन का यह पर्व 2026 में 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भले राखी के पर्व आने में अभी कुछ समय बाकी हो लेकिन बच्चों के स्कूल में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अगर आपके बच्चे को भी अक्सर ड्राइंग बनाने के लिए कहा जाता है तो यह 5 Raksha Bandhan Drawing Easy संभालकर अभी सेव कर लें।

रक्षाबंधन आर्ट ड्राइंग (colorful raksha bandhan drawing)

5-8 क्लास के बच्चे को आप इस तरह की ड्राइंग बनवा सकती हैं। जहां सफेद रंग के चार्ट पेपर में कलाई पर राखी बांधते हुए चित्र उकेरा गया है। साथ में मोरपंख सोने पर सुहागा वाला काम कर रहा है। आप इसे वॉटर कलर से तैयार करें, साथ में Happy Raksha Bandhan लिखना न भूलें।

रक्षाबंधन की ड्राइंग (happy raksha bandhan drawing)

अगर आप आर्ट एंड स्कैच में दिलचस्पी रखते हैं तो यह अभी तक की सबसे बेस्ट ड्राइंग है। इसमें बड़ी और आकर्षक राखी जिसके बीच में 'ॐ' लिखा हुआ है। साथ में जलता हुआ दिया इसे खास बनाता है। यह raksha bandhan chart drawing के लिए भी अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बदलें स्टाइल गेम, सूट-साड़ी छोड़ ओल्ड साड़ी से बनवाएं इंडो प्लेसूट

आसान रक्षाबंधन ड्राइंग (raksha bandhan drawing sketch)

पेंट कलर से हटकर बड़े से चार्ट पेपर आप सेंटर में पेंसिल कलर की मदद से रंग-बिरंगी डिजाइनर राखी बनाएं और नीचे की तरफ सुंदर तोहफे के बॉक्स बनाना न भूलें। अब बीच में छोटे-छोटे डॉट्स से डेकोरेट करें। साथ में Happy Raksha Bandhan Wishes & Slogan लिख दें।

ये भी पढ़ें- Children Hairstyles For Rakhi: रक्षाबंधन पर बेटी को दें इंस्टेंट निखार, ट्राई करें 6 ट्रेंडी हेयरस्टाइल

कक्षा 5 रक्षाबंधन आर्ट (raksha bandhan drawing for class 5)

इसे बनाने के लिए पेंट नहीं पेंसिल रंगों का इस्तेमाल किया गया है। सबसे पहले चार्ट पेपर में कलरफुल तरीके से झालर, लाइट्स, बनाएं। नीचे की ओर, गिफ्ट्स, बीच में दीया और दूसरी ओर मोरपंख वाल राखी बना दें। अब बीच में Happy Rakhi Wishes के साथ इसे कंप्लीट करें।

रक्षाबंधन का ड्राइंग (raksha bandhan ka drawing)

यह ड्राइंग खासतौर से भाई के लिए बनाई गई है। जहां बड़े-बड़े अक्षरों में Best Bro लिखा हुआ है। वहीं नीचे की ओर बड़ी ट्रेडिशनल राखी और साइड में खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स बना हुआ है। यह देखने में बहुत ज्यादा प्यारा लगता है।