
घर में कई ऐसी चीजे मौजूद रहती हैं, जो दिखने में कबाड़ जैसी लग सकती हैं, लेकिन थोड़ी सी मेहनत करके उनसे सुंदर होम डेकोर किया जा सकता है। अगर घर में साइकिल का पुराना रिम पड़ा है, तो आप उसका इस्तेमाल प्लांट को सजाने के लिए कर सकते हैं। साइकिल का रिम काफी मजबूत होता है, जिसके कारण यह सालों साल चलता है। आइए जानते हैं किस तरीके से साइकिल रिम का इस्तेमाल प्लांट को दीवार में टांगने से लेकर हैंगिंग डेकोर के लिए कर सकते हैं।
हैंगिंग प्लांट के लिए आप साइकिल रिम का यूज कर सकते हैं। जूट की रस्सी या फिर लोहे की चेन की मदद से साइकिल के रिम को टांग दें। इसमें आप 5 से 6 छोटे प्लास्टिक प्लांटर को लटका सकते हैं। लिविंग रूम या फिर बालकनी में यह लुक काफी खूबसूरत दिखेगा। साइकिल रिम का इस्तेमाल करने से पहले उसकी अच्छी तरीके से सफाई कर लें। अगर रिम में जंग लगी है, तो उसे रेगमाल से साफ करके आप साइकिल रिम को पसंदीदा रंग से कलर भी कर सकते हैं। ऐसा करने से साइकिल रिम और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।
और पढ़ें: Surf Excel Bottle Craft Ideas: सर्फ बोतल से बनाएं प्लांटर, ऑर्गेनाइजर और 6 क्रिएटिव DIY आइडिया
आप साइकिल की रिम को दीवार या फिर गार्डन में लगाकर उसपर क्लाइंबिंग प्लांट्स जैसे कि मनी प्लांट या फिर फ्लावर प्लांट लगा सकती हैं। साइकिल रिम में अपराजिता का पौधा भी बेहद खूबसूरत दिखेगा। रिम का गोल शेप बेल को सुंदर डिजाइन देता है और साथ ही एसथेटिक बना देता है। तो बेकार पड़ी साइकिल रिम का इस्तेमाल खूबसूरत तरीके से करें।
अगर साइकिल रिंग को आप दीवार पर लगा रहे हैं, तो प्लांट लगाने के साथ ही आप फेयरी लाइट्स कांबिनेशन भी जोड़ सकते हैं। रात के समय जब लिविंग रूम में लाइट जलेंगी, तो साइकिल रिंग के साथ प्लांट बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। आप ऐसा एक्सपेरिमेंट हैंगिंग प्लांट के साथ भी कर सकते हैं।
और पढ़ें: Small Place Mini Garden: 2x4 फीट की छोटी बालकनी में बनाएं खूबसूरत गार्डन, देखें 5 क्रिएटिव आइडिया
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.