- Home
- Lifestyle
- Gardening
- Small Place Mini Garden: 2x4 फीट की छोटी बालकनी में बनाएं खूबसूरत गार्डन, देखें 5 क्रिएटिव आइडिया
Small Place Mini Garden: 2x4 फीट की छोटी बालकनी में बनाएं खूबसूरत गार्डन, देखें 5 क्रिएटिव आइडिया
Mini Garden Ideas: छोटी 2x4 फीट की बालकनी में भी आप खूबसूरत मिनी गार्डन बना सकते हैं। सही प्लानिंग और क्रिएटिव आइडियाज से कम जगह में हरियाली, फ्रेशनेस और स्टाइलिश ग्रीन कॉर्नर तैयार करना आसान है।

बड़े शहरों में बालकनी एरिया बहुत छोटे होते हैं। जिसकी वजह से गार्डनिंग का शौक कुछ लोग छोड़ देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट प्लानिंग से आप अपने बालकनी को मिनी गार्डन में तब्दील कर सकते हैं। बालकनी, खिड़की या दीवार हर जगह मिनी गार्डन बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 आसान और स्टाइलिश मिनी गार्डन आइडियाज।
वर्टिकल वॉल गार्डन
बालकनी में अगर फ्लोर स्पेस कम हो तो, दीवारों का इस्तेमाल गार्डनिंग के लिए कर सकते हैं। वॉल-माउंटेड प्लांटर्स, हैंगिंग पॉट्स या फैब्रिक पॉकेट गार्डन से खाली दीवार को ग्रीन स्पेस में बदलें। इसमें हर्ब्स, सक्युलेंट्स और ट्रेलिंग प्लांट्स अच्छे लगते हैं।
बालकनी रेलिंग प्लांटर गार्डन
बालकनी की रेलिंग पर लगने वाले प्लांटर्स जगह बचाते हैं और देखने में भी खूबसूरत लगते हैं। इनमें आप फूल, हर्ब्स या छोटे सब्जी के पौधे उगा सकते हैं। मार्केट में कई तरह के प्लांटर्स मिलते हैं, जिसे खरीद कर आप अपने छोटे बालकनी को हरियाली से भर सकते हैं।
विंडो सिल हर्ब गार्डन
खिड़की की धूप वाली जगह पर छोटे गमलों में तुलसी, पुदीना, धनिया या रोजमेरी उगाएं। यह न सिर्फ खूबसूरत लगता है बल्कि किचन के लिए फ्रेश हर्ब्स भी देता है।
हैंगिंग गार्डन कॉर्नर
छत या हुक से लटकने वाले प्लांटर्स छोटे स्पेस के लिए बेस्ट हैं। पोथोस, स्पाइडर प्लांट और फर्न जैसे पौधे इसमें अच्छे से ग्रो करते हैं और कमरे को फ्रेश बनाते हैं।
रिपर्पज्ड कंटेनर गार्डन
पुराने मग, डिब्बे, लकड़ी के बॉक्स या कांच के जार को प्लांटर बनाकर इस्तेमाल करें। यह इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ आपके घर को यूनिक लुक देता है।
और पढ़ें: DIY Gardening Pots: कचरे से बनाएं सुंदर गमले, ये 5 DIY Ideas जरूर ट्राय करें
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.