Coconut Fertilizer: नारियल के छिलके को फेंकने की बजाय उससे बनाएं नेचुरल खाद। Coconut Husk Fertilizer गर्मियों में पौधों की मिट्टी में नमी बनाए रखता है, जड़ों को मजबूत करता है और मनी प्लांट, गुलाब व सब्जियों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
नारियल इस्तेमाल करने के बाद अक्सर घर में उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही नारियल का छिलका आपके पौधों के लिए फायदेमंद नेचुरल फर्टिलाइजर बन सकता है? खासतौर पर गर्मियों में जब पौधों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तब Coconut Husk Fertilizer पौधों को नमी बनाए रखने और बेहतर ग्रोथ देने में मदद करता है। इसमें नेचुरल फाइबर, पोटैशियम और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और मिट्टी की क्वालिटी भी सुधारते हैं। थोड़ी सी मेहनत से आप घर पर ही नारियल के छिलकों से बढ़िया ऑर्गेनिक खाद तैयार कर सकते हैं।
25
नारियल के छिलके से खाद बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले नारियल के सूखे छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इन्हें पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दें ताकि फाइबर नरम हो जाए। अगले दिन इन टुकड़ों को मिक्सर में हल्का सा क्रश कर लें या हाथ से ही कूट लें। अब इस मिश्रण को किसी डिब्बे या बाल्टी में भरकर 4-5 दिन के लिए ढककर रख दें। इस दौरान ये हल्का-सा फर्मेंट होकर पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद बन जाता है। तैयार खाद को मिट्टी में मिलाकर खाद की तरह यूज करें।
35
समर प्लांट के लिए क्यों फायदेमंद है यह खाद
नारियल के छिलके में मौजूद फाइबर मिट्टी में नमी को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। गर्मियों में जब पौधों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है, तब यह खाद पानी को सोखकर धीरे-धीरे पौधों की जड़ों तक पहुंचाती है। इससे पौधों को बार-बार पानी देने की जरूरत भी कम पड़ती है। साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम और मिनरल्स पौधों की ग्रोथ और नई पत्तियों के विकास में मदद करते हैं।
45
किन पौधों के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी
Coconut Husk Fertilizer खासतौर पर मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब, टमाटर, मिर्च और अन्य गार्डन पौधों के लिए काफी उपयोगी है। इसे पॉटेड प्लांट्स में मिलाने से मिट्टी हल्की और एयरि रहती है, जिससे जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है और पौधे तेजी से बढ़ते हैं।
नारियल की खाद का उपयोग करते समय इसे सीधे जड़ों पर न डालें, बल्कि मिट्टी में अच्छी तरह मिक्स करें। महीने में एक बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अगर ज्यादा मात्रा में डाल दिया जाए तो मिट्टी में नमी ज्यादा हो सकती है, इसलिए बैलेंस मात्रा में ही प्रयोग करें। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह घरेलू खाद आपके पौधों को गर्मियों में भी हरा-भरा बनाए रख सकती है।