Flower Plant For Garden: हर रोज हम भगवान को खरीद कर फूल चढ़ाते हैं। लेकिन अगर हम बालकनी में इन्हें लगाएं , तो मंदिर में सीधे उसकी खुशबू पहुंचेगी। हम फ्रेश फूल ईश्वर को अर्पित कर सकते हैं। चलिए बताते हैं, 6 फूलों के बारे में गमले में लगा सकते हैं।
फूल ना सिर्फ बालकनी या गार्डन की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि पूजा के काम भी आते हैं। कई फूलों में तो औषधिय गुण होते हैं, जिसे शरीर को फायदा भी मिलता है। गुड़हल, गुलाब, मालती, अपराजित समेत कई फूल हैं, जिसे गमले में आसानी से लगा सकते हैं।
27
गुड़हल
गुड़हल को हम गमले में लगाकर पूरे साल फूल पा सकते हैं। इस फूल से देवी दुर्गा, काली की पूजा की जाती है। इसमें कई तरह के औषधिय गुण भी होते हैं, जो आपके बालों से लेकर चेहरे तक का ख्याल रख सकता है। गुड़हल को तेज धूप वाली जगह पर लगाएं। सर्दी, गर्मी, बरसात तीनों मौसम में यह खिलता है। लाल-गुलाबी, सफेद कई रंग में इसके फूल आते हैं।
37
चमेली
चमेली का प्लांट अगर आप बालकनी में लगाते हैं, तो उसकी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है। व्हाइट रंग के इस फूल को आप हैंगिग भी लगा सकते हैं। गर्मी में यह खिलने वाला पौधा है।
47
गुलाब
गुलाब किसी नहीं पसंद, इसे फूलों का राजा कहा जाता है। गुलाब में कई वैराइटी आती है, लेकिन रेड रोज सबसे ज्यादा घरों में पाया जाता है। देवी सरस्वती को गुलाब के फूल बहुत पसंद है। गुलाब भी सालों खिलता है। इस प्लांट को भी तेज रोशनी की जरूरत होती है। 15 दिन में इसमें खाद डालते रहें। गर्मी में इसमें सुबह और शाम पानी जरूर दें।
57
अपराजिता
अपराजित में नीले रंग का फूल निकलता है। अपराजिता लता होती है, इसलिए इसे रस्सी के सहारे ऊपर ले जा सकते हैं। गमले में इसे आसानी से उगा सकते हैं। भगवान विष्णु को अपराजिता के फूल बहुत पसंद हैं। इसके फूल में औषधिय गुण भी होते हैं। आप चाय बनाकर पी सकते हैं। यह इम्युन सिस्टम को बूस्ट करता है।
67
ब्रह्मकमल
ब्रह्मकमल नीले, बैगनी, सफेद या मैजेंटा रंग में खिलता है। भगवान श्रीकृष्ण के नीले रंग जैसे दिखने की वजह से इसे कृष्णकमल कहा जाता है। अनोखे लुक की वजह से तितलियों को यह फूल बहुत ही आकर्षित करता है। कृष्णकमल बेल के फूल में नीचे पंखुड़ियां, उसके ऊपर महीने रेशे होते हैं। इसके साथ 2-3 शेड के घेरे होते हैं।
खुशबूदार फूलों वाली बेल मधुमालती के गुच्छों में लगे सुंदर फूल देखने में लाल, गुलाबी, सफेद रंगों के होते हैं। मधुमालती बेल के आस-पास इसके फूलों की मोहक खुशबू छाई रहती है जो कि सुबह-शाम बड़ी अच्छी लगती है। इस लता के पत्ते हरे रंग के होते हैं।