
अगर आपके पास छोटी बालकनी या फिर गार्डन है, तो उसे खूबसूरत बनाने के लिए आप कुछ सिंपल टिप्स की मदद से शानदार फाउंटेन तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और यह स्पेस को एलिगेंट लुक देता है। आइए जानते हैं कैसे कुछ यूनिक टिप्स की मदद से घर में ही फाउंटेन लुक तैयार किया जा सकता है।
अगर आपके घर में मिट्टी के गमले पड़े हैं, तो आपको सिर्फ फाउंटेन लुक क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 2 से 3 साइज के मटके की जरूरत पड़ेगी। ऊपर वाले मटके में छोटा सा होल करके पाइप लगाएं। नीचे पानी भरें और मोटर फिट करें। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देगा। नीचे की तरफ एक बाउल या टब रखकर रंग-बिरंगे पत्थर डाल सकते हैं।
अगर आपके घर में बड़ा बाउल है, तो उसमें छोटे-छोटे पत्थर रखें। इसके ऊपर दो छोटे बाउल रख सकते हैं। बीच में पाइप और पंप फिट करें, जिससे कि फाउंटेन लुक क्रिएट हो जाएगा। यह फाउंटेन आप अपनी बालकनी या फिर लिविंग रूम में भी रख सकते हैं। छोटा फाउंटेन को अगर और ज्यादा बेहतरीन बनाना है, तो आप इसमें फेयरी लाइट्स भी लगा सकते हैं।
और पढ़ें: Stone Planter Idea: कंक्रीट से ज्यादा मजबूत है स्टोन प्लांटर, गार्डन में 50 साल रहेंगे टिके
आप पॉट में पौधे लगाने के बाद भी फाउंटेन लुक क्रिएट कर सकते हैं। सबसे पहले गमले के साथ प्लांट लगाएं और बीच में पानी का फ्लो सेट करें। इससे गार्डन लुक दिखने में न सिर्फ नेचुरल लगता है बल्कि फ्रेश लुक भी मिलता है। आप इस तरह के आइडिया ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और घर में आसानी से ऐसा फाउंटेन लुक बना सकते हैं।
पुराने बर्तन जैसे कि जब केतली, बाल्टी आदि का यूज कर फाउंटेन बनाया जा सकता है। उनको लेयर में लगाकर पानी का फ्लो बनाना होगा। यह बजट फ्रेंडली है, जो कोई भी व्यक्ति अपनी बालकनी में इस्तेमाल कर सकता है। आपको इस बात का ध्यान रखा है कि वाटरप्रूफ मोटर का इस्तेमाल करें और पानी को साफ रखें। इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शन अगर सुरक्षित रहेगा तो खतरा नहीं रहेगा।
और पढ़ें: Kharbuja Peel for Plants: खरबूजा खाकर छिलके फेंकें नहीं! पौधों और मिट्टी के लिए ऐसे हैं
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.