
गार्डनिंग करते समय मिट्टी के गमले, टेराकोटा पॉट्स या प्लास्टिक के प्लांटर्स का टूट जाना बहुत आम बात है। अक्सर हम इन्हें बेकार समझकर सीधे कचरे में डाल देते हैं, लेकिन सच यह है कि टूटे गमले भी आपके गार्डन और बालकनी डेकोर के लिए बहुत काम आ सकते हैं। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और स्मार्ट यूज से आप इन्हें खूबसूरत और उपयोगी आइटम्स में बदल सकती हैं। पुरानी चीजों को नया रूप देना न सिर्फ पैसे बचाता है, बल्कि आपके गार्डन को भी यूनिक और एस्थेटिक लुक देता है। जानें 4 आसान और हटकर हैक्स।
अगर गमला आधा या एक साइड से टूटा है, तो यह DIY के लिए सबसे बेस्ट है। गमले के टूटे हिस्से को सामने की ओर रखें ताकि अंदर का हिस्सा दिखे। अब इसमें मिट्टी भरें और अलग-अलग लेवल पर छोटे टुकड़ों को सीढ़ियों की तरह लगाएं। इन लेयर्स पर सक्यूलेंट्स, मॉस, मनी प्लांट कटिंग्स, छोटे decorative stones, मिनी हाउस या toy figurines लगाएं। इससे एक सुंदर फेयरी गार्डन लुक बनता है, जो बालकनी, विंडो सिल या सेंटर टेबल पर बहुत एस्थेटिक लगता है। बच्चों के कमरे के लिए भी यह बहुत प्यारा आइडिया है।
और पढ़ें - खराब से खराब मिट्टी बनेगी उगजाऊ, ट्राय करें 3 गार्डनिंग सॉयल हैक
अगर गमला कई छोटे टुकड़ों में टूट गया है, तो उन्हें फेंकने की बजाय नए गमले के नीचे इस्तेमाल करें। नए पॉट के ड्रेनेज होल के ऊपर 2–3 टुकड़े रखें और फिर मिट्टी भरें। इससे पानी आसानी से बाहर निकलता है मिट्टी होल से बाहर नहीं गिरती रूट्स में water logging नहीं होती है। यह हैक खासकर मनी प्लांट, रोज और सकुलेंट के लिए बहुत अच्छा है।
अगर गमले का छोटा cup-like हिस्सा बचा है, तो उसे अच्छी तरह साफ करें और हल्का पेंट कर लें। अब इसमें टी-लाइट कैंडल, scented candle या अगरबत्ती रख सकती हैं। टेराकोटा टैक्सचर होने की वजह से यह बहुत अर्दी और प्रीमियम डेकोर लुक देता है। बेडरूम और बालकनी नाइट डेकोर के लिए यह बहुत सुंदर लगता है।
और पढ़ें - मीडियम साइज 10 पॉट डिजाइन, बालकनी डेकोर बनेगा एस्थेटिक
आधा टूटा गमला वॉल डेकोर के लिए भी बहुत यूजफुल है। इसे किसी मजबूत हुक या रेलिंग पर हैंग करें। इसमें ट्रैलिंग प्लांट्स जैसे- मनी प्लांट, पोथोस, पोर्टुलाका या छोटे flowering plants लगाएं। यह बालकनी वॉल को बहुत लग्जरी गार्डन लुक देता है और छोटी जगह में ग्रीनरी बढ़ाने का स्मार्ट तरीका है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.