
Fast Growing Climber Plants: गर्मियों में छत सबसे ज्यादा गर्म हो जाती है, जिससे पूरे घर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी छत को ग्रीन और कूल बनाना चाहते हैं, तो क्लाइंबर पौधे (बेल वाले पौधे) एक बेहतरीन समाधान हैं। ये पौधे न सिर्फ दीवारों और छत को कवर करते हैं, बल्कि प्राकृतिक ठंडक भी देते हैं। साथ ही, आपका घर एक खूबसूरत ग्रीन पैराडैइज जैसा दिखने लगता है।
मधुमालती एक तेजी से बढ़ने वाला क्लाइंबर पौधा है, जो अपनी खुशबूदार और रंग बदलने वाले फूलों के लिए जाना जाता है। इसे छत की दीवार या ग्रिल के पास लगाएं, यह जल्दी फैलकर ग्रीन कवर बना देता है। यह पौधा धूप में अच्छी तरह ग्रो करता है और गर्मियों में भी ताजा और सुंदर बना रहता है।
मनी प्लांट एक आसान और कम मेंटेनेंस वाला पौधा है, जिसे आप आसानी से छत पर उगा सकते हैं। इसे दीवार या जाल के सहारे चढ़ाकर आप ग्रीन वॉल बना सकते हैं। यह पौधा न सिर्फ सुंदर दिखता है, बल्कि हवा को भी साफ रखने में मदद करता है।
बूगनवेलिया एक मजबूत और सूखा सहने वाला क्लाइंबर है, जो गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसके चमकीले गुलाबी, बैंगनी या नारंगी फूल छत को बहुत आकर्षक बना देते हैं। कम पानी में भी यह अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए यह रूफटॉप गार्डनिंग के लिए बेस्ट चॉइस है।
अपराजिता अपने खूबसूरत नीले और सफेद फूलों के लिए जानी जाती है। यह बेल बहुत तेजी से बढ़ती है और दीवारों या रेलिंग को आसानी से कवर कर लेती है। इसे धूप और नियमित पानी की जरूरत होती है, जिससे यह पूरी गर्मी में खिली-खिली रहती है।
ये भी पढे़ं- Tea Bag Gardening: टी बैग फेंकना बंद करें, गार्डन में ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल
अगर आप डेकोरेशन के साथ-साथ कुछ उपयोगी भी चाहते हैं, तो लौकी या तोरी जैसे क्लाइंबर पौधे लगाएं। ये बेल तेजी से फैलती हैं और छत पर प्राकृतिक छाया बनाती हैं। साथ ही, आपको ताजी सब्जियां भी मिलती हैं—यानि डेकोर और हेल्थ दोनों का फायदा।
जूही या चमेली की बेल अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जानी जाती है। इसे छत पर लगाने से न सिर्फ ग्रीन लुक मिलता है, बल्कि इसकी खुशबू पूरे माहौल को फ्रेश और रिलैक्सिंग बना देती है। यह पौधा धूप में अच्छी तरह ग्रो करता है और नियमित देखभाल से जल्दी फैलता है।
ये भी पढ़ें- Basket Planters: खाली दीवार में फूंक देंगे जान, बास्केट प्लांटर डिजाइन
क्लाइंबर पौधों की मदद से आप अपनी छत को आसानी से एक ठंडी और खूबसूरत ग्रीन वॉल में बदल सकते हैं। ये पौधे न सिर्फ गर्मी कम करते हैं, बल्कि आपके घर को नेचुरल और एस्थेटिक लुक भी देते हैं। थोड़ी सी मेहनत और सही पौधों का चयन आपके घर को बना सकता है एक सुकून भरा ग्रीन पैराडैइज 🌿
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.