Plant Basket Ideas Unique: घर को नेचुरल, एस्थेटिक और बोहो चिक वाइब देने लिए सीमेंट-मार्बल से हटकर खरीदें जूट-बेंत की रस्सी से बने टिकाऊ प्लांटर्स जो न केवल यूनिक लगते हैं बल्कि बजट फ्रेंडली भी होते हैं। यहां देखें ऐसी ही कुछ लेटेस्ट वैरायटीज। 

अगर आपने भी घर में इनडोर-आउटडोर, ढेर सारे पौधे लगा रखें हैं और उनके लिए प्लांटर की तलाश है तो इस बार सीमेंट, मिट्टी के गमले से हटकर कुछ ऐसा चुनें, जो बजट फ्रेंडली होने के साथ एस्थेटिक लगे। इसके लिए बास्केट प्लांटर (Basket Planter) बेस्ट विकल्प है। इसमें जल निकासी की समस्या नहीं होती और पौधों भी अच्छे से बढ़ते हैं। आप भी पौधों की लाइफ बढ़ाने चाहते हैं तो मॉडर्न और टिकाऊ दिखने वाले इन पॉट्स की ट्रेडिंग डिजाइन्स इस आर्टिकल में देखें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टैंडिंग बास्टेकट प्लांटर

लिविंग रूम से बालकनी एलिवेटेड लुक देने के लिए स्टैंडिंग बास्केट प्लांटर बढ़िया है, ये घर को नेचुरल दिखाने के साथ और मॉडर्न बोहो चिक वाइब देगा। अगर इसे खरीद रहे हैं तो रस्सी हमेशा बेत या फिर सीग्रास पर ही चुनें, ये नॉर्मल रोप के मुकाबले ज्यादा टिकाऊ होती है।

वॉल माउंटेड बास्केट

हाल, किचन और ड्रॉइंग रूम को प्रीमियम और अर्बन लुक देने के लिए वॉल माउंटेड बास्केट चुन सकते हैं। इसे जूट, बांस या फिर विकर के रेशों पर तैयार किया जाता है। ये घर को कम पैसे में मोडीफाई करते हुए स्टाइलिश बनाएंगे। 

वुवेन माउंटेड बास्केट प्लांटर

दीवारों पर महंगे शीपीस लगाने की बजाय हल्के और बजट फ्रेंडली वुवेन बास्केट प्लांटर चुनें। इन्हें आमतौर पर प्राकृतिक जूट या बेंत के रेशों से बनाया जाता है। हाफ सर्किल विद लेदर बेल्ट पर इसे लें, जो मजबूती के साथ मॉडर्न टच देगा। इन पर ट्रेलिंग पौधे जैसे मनी प्लांट खूब खिलते हैं।

ये भी पढ़ें- Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर

एंब्रॉयडरी हूप प्लांटर्स

अगर आप सेलिब्रिटी वॉल लुक चाहते हैं तो हूप प्लाटर्स चुनें। इसमें लकड़ी के छल्लों में हुक देते हुए बीच में छोटा सा जूट प्लांटर फिट गया है। ऐसे प्लांटर्स सिंगल पीस के अलावा सेट्स में आते हैं। होम को डिफाइनिंग और मिनिमल रखते हुए इसे विकल्प बनाया जा सकता है।

वर्टिकल रोप हैंगिंग प्लांटर्स

बेंत की रस्सी से बनी छोटी-छोटी टोकरियों को सीधे दीवार पर फिट गया है, जो लिविंग वॉल जैसा इफेक्ट देते हैं। सोफे के पीछे वाली दीवार के लिए ये बढ़िया है। इन बास्केट प्लांटर्स पर String of Hearts या फिर आप आर्टिफिशियल वाइन पौधे प्यारे लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज

बास्केट प्लांटर लगाने के टिप्स

  • बास्केट प्लांटर चुन रहे हैं तो रंग का ध्यान रखे। लाइट ब्राउन, बिंज और व्हाइट शेड बास्केट क्लासी लुक देते हैं।
  • इन्हें ऐसी जगह रखें, जहां नेचुरल लाइट आती हो इससे लुक और भी उभरकर आता है।
  • डेकोरेशन के लिए अलग-अलग साइज के बास्केट प्लांटर मिक्स कर रखें, ये जगह को ओवर नहीं दिखाते और Pinterest जैसा लुक देते हैं।