soil hacks for faster plant growth: अगर आपकी मिट्टी खराब हो गई है और गार्डन में कुछ भी लग ग्रो नहीं कर रहा है तो ये 3 hacks मिट्टी को फिर से उगाऊ बना सकते हैं।

कई बार हम अच्छे पौधे ले आते हैं, सही पॉट भी चुन लेते हैं, लेकिन पौधे फिर भी ठीक से बढ़ते नहीं। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्सर मिट्टी की क्वालिटी होती है। अगर मिट्टी सख्त, बेजान या पानी रोकने वाली हो, तो पौधों की जड़ें सही तरह से फैल नहीं पातीं। अच्छी बात यह है कि थोड़े से आसान गार्डनिंग हैक्स से खराब मिट्टी को भी उगाऊ बनाया जा सकता है। आइए 3 आसान और असरदार टिप्स जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केले के छिलके का मिट्टी टी हैक

यह बहुत इफेक्टिव और ईजी हैक है। केले के छिलकों को 1–2 दिन पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद इस पानी को मिट्टी में डालें। इससे मिट्टी को पोटेशियम और फास्फोरस मिलता है, जो रूट्स और फ्लोवरिंग प्लांट्स के लिए बहुत अच्छा होता है। खासकर रोज, गुड़हल और मनी प्लांट के लिए यह बहुत असरदार है।

और पढ़ें - समर ब्लूमिंग प्लांट, 6 पौधे फूलों से भर देंगे गार्डन

अंडे के छिलके और दाल पानी मिक्स

अंडे के छिलकों को सुखाकर पीस लें और मिट्टी में मिला दें। इसके साथ दाल धोने का पानी हफ्ते में 1 बार डालें। अंडे के छिलके मिट्टी में कैल्शियम बढ़ाते हैं और दाल का पानी नैचुरल नाइट्रोजन बूस्ट देता है। यह हैक टमाटर, मिर्ची और लीफ प्लांट्स के लिए शानदार है। 

और पढ़ें -  मीडियम साइज 10 पॉट डिजाइन, बालकनी डेकोर बनेगा एस्थेटिक

कॉफी ग्राउंड्स का माइक्रो-न्यूट्रिएंट हैक

बची हुई कॉफी पाउडर या कॉफी ग्राउंड्स को सूखाकर मिट्टी में हल्का मिक्स करें। इससे मिट्टी में ऑर्गेनिक मैटर बढ़ता है, टैक्सचर सॉफ्ट होता है और earthworms भी अट्रैक्ट होते हैं। लेकिन इसे बहुत ज्यादा न डालें। ये महीने में 1 बार 1–2 चम्मच काफी है। वहीं अगर अगर मिट्टी में चींटियां या फंगस बन रही है, तो ऊपर हल्का दालचीनी पाउडर छिड़कें। यह नैचुरल एंटीफंगल हैक है।