Best flowering plants for summer in India: इंडिया के मौसम और खासकर गर्मी (मार्च–जून) के हिसाब से कुछ पौधे बहुत अच्छे चलते हैं। हमारे यहां तेज धूप, गर्म हवाएँ और कई शहरों में सूखी गर्मी होती है। यहां देखें 6 बेस्ट समर फ्लावरिंग प्लांट्स की लिस्ट।
गर्मी का मौसम आते ही बहुत से लोगों को लगता है कि तेज धूप और गर्म हवाओं में पौधे मुरझा जाएंगे, लेकिन सच यह है कि कुछ समर ब्लूमिंग प्लांट्स ऐसे होते हैं जो इसी मौसम में सबसे ज्यादा खिलते हैं। अगर आप अपने होम गार्डन, बालकनी या टैरेस को रंग-बिरंगे फूलों से भरना चाहते हैं, तो सही पौधों का सिलेक्शन बहुत जरूरी है। कुछ पौधे तेज धूप में भी लगातार फूल देते हैं और कम देखभाल में भी शानदार ग्रोथ दिखाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 पौधों के बारे में जो पूरे समर सीजन में आपके गार्डन को फूलों से भर देंगे।
गेंदा (मैरीगोल्ड)
अगर इंडियन गार्डन की बात करें तो गेंदा सबसे कॉमन और सबसे अच्छा समर प्लांट है। इसके पीले और नारंगी फूल गर्मी में खूब खिलते हैं और पूजा, डेकोरेशन और होम गार्डन के लिए भी बहुत काम आते हैं। यह पौधा 6–8 घंटे धूप में आसानी से बढ़ता है और कम देखभाल में भी अच्छे फूल देता है।
और पढ़ें - देसी जुगाड़ से लगाएं पुदीना, पुरानी प्लास्टिक बोतल करें यूज

सदाबहार (विंका)
भारत की गर्मियों के लिए सदाबहार सबसे मजबूत पौधों में से एक है। भोपाल, इंदौर, दिल्ली, जयपुर जैसे गर्म शहरों में भी यह आसानी से फूल देता है। गुलाबी, सफेद, बैंगनी और डार्क पिंक रंगों में इसके फूल बहुत सुंदर लगते हैं। तेज धूप और कम पानी में भी यह लगातार bloom करता रहता है।
गुड़हल (हिबिस्कस)
इंडियन घरों में गुड़हल बहुत पसंद किया जाता है। यह सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि पूजा और बालों के घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल होता है। लाल, पीला, गुलाबी और डबल लेयर वाले फूल गर्मियों में खूब आते हैं।

पोर्टुलाका (नौ बजे वाला फूल)
गर्मी के मौसम के लिए यह सबसे आसान पौधा है। इसे कई लोग 9 o’clock flower भी कहते हैं क्योंकि इसके फूल सुबह धूप में खुलते हैं। इंडिया की तेज गर्मी में भी यह बहुत अच्छी तरह चलता है और कम पानी मांगता है।
और पढ़ें - टी गार्डन घर में बनाएं, 5 आसान टिप्स आएंगी काम
बोगनवेलिया
अगर आप घर के गेट, दीवार या बालकनी को फूलों से भरना चाहती हैं, तो बोगनवेलिया सबसे बेस्ट है। यह इंडिया की गर्मी में शानदार तरीके से grow करता है और pink, magenta, white, orange shades में मिलता है। कम पानी में भी यह बहुत अच्छा रहता है।

जिनिया
अगर आप गमले में रंग-बिरंगे फूल चाहती हैं, तो जिनिया बहुत अच्छा ऑप्शन है। यह तेज धूप में भी लगातार फूल देता है और balcony garden के लिए perfect रहता है।
