Easy Mint Growing Ideas Using Old Bottle: पुरानी प्लास्टिक बोतल से घर पर आसानी से पुदीना उगाएं। बोतल को काटकर प्लांटर बनाएं और मिट्टी भरकर पुदीने की डंडियों से जड़ें निकालकर लगाएं। 

गर्मी के मौसम में पुदीना हर घर की जरूरत बन जाता है। चाहे ठंडी चटनी बनानी हो, रायता, शिकंजी या फिर पुदीना चाय ताजा पत्तियां हमेशा काम आती हैं। लेकिन हर बार बाजार से पुदीना लाना जरूरी नहीं है। अगर आपके घर में पुरानी प्लास्टिक बोतल पड़ी है, तो उसी से आप बेहद आसान देसी जुगाड़ से पुदीना उगा सकते हैं। यह तरीका कम खर्च वाला, स्पेस सेविंग और किचन गार्डन के लिए एकदम परफेक्ट है। कंटेनर में पुदीना उगाना सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि यह तेजी से फैलता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुरानी बोतल से पुदीना उगाने का आसान तरीका

सबसे पहले 1 लीटर या 2 लीटर की खाली प्लास्टिक बोतल लें। इसे अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि अंदर किसी ड्रिंक या तेल का अवशेष न रहे। अब बोतल को बीच से साइड में लंबा काट लें ताकि ऊपर की तरफ एक खुला हिस्सा बन जाए। यही आपका छोटा सा प्लांटर होगा। नीचे 4–5 छोटे छेद जरूर करें। यह बहुत जरूरी है क्योंकि पुदीना को नमी पसंद है, लेकिन पानी जमा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं।

और पढ़ें - टी गार्डन घर में बनाएं, 5 आसान टिप्स आएंगी काम

मिट्टी कैसी होनी चाहिए

पुदीना तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, इसलिए हल्की और भुरभुरी मिट्टी सबसे अच्छी रहती है। आप यह मिक्स तैयार करें। जैसे 50% गार्डन मिट्टी 30% कम्पोस्ट या गोबर खाद 20% रेत या कोकोपीट। इससे पानी आसानी से निकलेगा और जड़ों को हवा मिलती रहेगी। 

पुदीना लगाने का देसी जुगाड़

अगर आपके पास बाजार से लाया हुआ पुदीना है, तो उसी की डंडियों से नया पौधा तैयार हो सकता है। लगभग 4–5 इंच लंबी डंडी लें और नीचे की पत्तियां हटा दें। इसे 4–5 दिन पानी में रखें। कुछ ही दिनों में नीचे सफेद जड़ें निकलने लगेंगी। जैसे ही जड़ें 1 इंच के आसपास हो जाएं, इसे बोतल वाली मिट्टी में लगा दें। यही सबसे आसान देसी जुगाड़ है, जिससे बिना बीज के पुदीना उग जाता है।

और पढ़ें - गार्डन कचरा का बेस्ट यूज, प्लांट ग्रोथ के लिए 5 हैक

पुदीना को कहां रखें और कब पानी दें

पुदीना को बहुत तेज दोपहर की धूप नहीं चाहिए। इसे ऐसी जगह रखें जहां 4–6 घंटे हल्की धूप आए। बालकनी, किचन विंडो या छत का हल्का धूप वाला कोना सबसे अच्छा रहता है। पुदीना की मिट्टी हमेशा हल्की नम रहनी चाहिए। इसीलिए गर्मी में 1–2 दिन में पानी दें। सर्दी में 3–4 दिन में पानी दें। ध्यान रखें कि मिट्टी गीली रहे, लेकिन पानी जमा न हो।

पुदीना घना करने की ट्रिक

  • जब पौधा 5–6 इंच लंबा हो जाए, तो ऊपर की कोमल पत्तियां हल्का काट दें।
  • इससे साइड से नई शाखाएं निकलती हैं और पुदीना ज्यादा घना होता है।
  • अगर आप रोज पानी नहीं दे पाते, तो बोतल को दो हिस्सों में काटकर ऊपर वाला हिस्सा उल्टा नीचे फिट करें।
  • ढक्कन में एक सूती कपड़े की पट्टी या मोटा धागा डाल दें, जो नीचे पानी तक जाए। यह धीरे-धीरे मिट्टी तक नमी पहुंचाता रहेगा।
  • यह तरीका खासकर गर्मियों में बहुत काम आता है।
  • सही देखभाल के साथ 15–20 दिन में नया पुदीना निकलने लगता है और लगभग 25–30 दिन में आप इसे चटनी या शिकंजी के लिए तोड़ सकते हैं।