DIY Kitchen Towel Cement Planter: किचन टॉवल से बनाएं सीमेंट प्लांटर, 20 रु में 4 स्टेप में होगा तैयार

Published : May 02, 2026, 05:45 PM IST
DIY Kitchen Towel Cement Planter

सार

DIY Cement Planter: पुरानी किचन टॉवल से घर पर आसान तरीके से सीमेंट प्लांटर बनाना सीखें। DIY होम डेकोर के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका जानें और बालकनी को दें स्टाइलिश लुक।

घर को सुंदर दिखाने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे प्लांटर ही खरीदें। कुछ सिंपल स्टेप्स और कलाकारी की मदद से 20 रु के अंदर ही फैंसी प्लांटर बनकर तैयार हो जाए। अगर आपके किचन में पुरानी हो चुकी है या फिर घिस चुकी किचन टावल है, तो इसका मेकओवर करने का समय आ गया है। आप सीमेंट के घोल और सफेद पेंट की मदद से ही प्लांटर बना सकते हैं। जानते है कौन से 4 स्टेप्स अपनाने चाहिए।

स्टेप 1: रंगीन किचन टॉवल तैयार करें

किचन टॉवल अगर पुरानी है तो अच्छी है बात है लेकिन ध्यान रखें कि फटी नहीं होनी चाहिए।  सबसे पहले किचन टॉवल को अच्छी तरह धोकर सुखा लें ताकि उस पर धूल या गंदगी न हो।

स्टेप 2: सीमेंट घोल बनाएं

आपको मार्केट से आसानी से 20 रु किलो में सीमेंट मिल जाएगी। इसे एक बाउल या बाल्टी में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल रेडी करें। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत पतला न हो वरना कपड़े में सीमेंट नहीं चढ़ेगी। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सफेद सीमेंट भी मिला सकते हैं। दो सीमेंट का यूज करे से फिनिश अच्छा मिलता है।

स्टेप 3: टॉवल को सीमेंट में डुबोएं

 किसी तब में तैयार सीमेंट घोल में किचन टॉवल को पूरी तरह डुबो दें। ध्यान रखें कि कपड़ा हर तरफ से अच्छी तरह भीग जाए। अब अधिक सीमेंट को हटाने के लिए कपड़े को टांग दें या कपड़ा हल्का सा निचोड़ लें। ऐसा करने से कपड़े में जरूरत से ज्यादा सीमेंट हट जाएगा।

और पढ़ें: Window Frame Planter Decor: फेक विंडो प्लांटर लुक से छोटा घर दिखेगा बड़ा, सजाने के सिंपल तरीके

स्टेप 4: प्लास्टिक पॉट पर शेप दें

एक खाली प्लास्टिक पॉट को उल्टा करके रखें और फिर उसमे सीमेंट में भीगी टॉवल को इस उल्टे पॉट के ऊपर डाल दें। अब चेक करें कि कहीं से कपड़ा मुड़ा न हो। कपड़े को हल्का-हल्का एडजस्ट करने से सुंदर फोल्ड्स तैयार होंगे। 

अब इसे सूखने के लिए 1 दिन कपड़े को पड़ा रहने दें। फिर अगले दिन पॉट सूखने पर उसे सीधा करके पसंदीदा रंग भर लें। नीचे की तरफ ड्रेनेज कर लें ताकि प्लांट को लगाने के दौरान ड्रेनेज होता रहे। इस तरीके से कम दाम में सुंदर प्लांटर बनकर तैयार हो जाएगा। 

और पढ़ें: Piggy Bank Planter Idea: भरे हुए गुल्लक को सही तरीके से तोड़ें और बनाएं गार्डनिंग के लिए सुंदर प्लांटर

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Roof Garden Plant: रूफ गार्डन में लगाएं 5 प्लांट, तेज धूप में खूब खिलेंगे
Piggy Bank Planter Idea: भरे हुए गुल्लक को सही तरीके से तोड़ें और बनाएं गार्डनिंग के लिए सुंदर प्लांटर