
आपका घर या फिर बालकनी छोटी है लेकिन उसे आप बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो विंडो फ्रेम प्लांटर डेकोर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इसके लिए आपको कुछ सिंपल टिप्स अपनाने होंगे, जिससे कि विंडो फ्रेम प्लांटर आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो वैसे फ्रेम प्लांटर मार्केट से भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि खूबसूरत विंडो फ्रेम प्लांटर डेकोर बनाने के लिए किन टिप्स को अपनाया जा सकता है।
अगर आप घर पर ही विंडो फ्रेम प्लांटर लुक तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको लकड़ी की चार पट्टियों की जरूरत पड़ेगी। ऐसी पट्टियां रैक्टेंगल शेप में ग्लू की मदद से चिपकाएं। अब बीच में दो लकड़ियों की पत्तियां क्रॉस या फिर प्लस शेप में लगा लें। ऐसा करने से विंडो जैसा लुक आएगा। आप इस फ्रेम को पेंट और डिस्टेस फिनिश दें। आप इनमें रेड, व्हाइट, ब्लू या पेस्टल शेड्स कर सकते हैं। विंटेज लुक के लिए सैंडपेपर से एज को हल्का रगड़े और रस्टिक फिनिश दें।
विंडो का लुक तैयार हो जाने के बाद अब इसमें आपको प्लांटर भी जोड़ना पड़ेगा। इसके लिए फ्रेम के नीचे रैक्टेंगुलर वुडन बॉक्स फिक्स कर सकते हैं। ऐसे बॉक्स अगर आपके पास पहले से घर में रखे हैं, तो इन्हें फिक्स कर लें। इसमें आप मिट्टी डालकर रेड, पिंक या वाइट कलर के फ्लावर लगा सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। आप चाहे तो कोई लोहे या वुडन स्क्वायर बॉक्स भी इस फ्रेम में अटैच कर सकते हैं। अगर आपके पास ऐसा कुछ भी नहीं है, तो केवल एक बेस लगाएं, जिस पर आप प्लास्टिक या फिर मिट्टी के गमले रख सके। यह लुक भी काफी सोबर दिखता है।
और पढ़ें: Vegetable Growing Hacks: ईजी वेजिटेबल ग्रोइंग हैक, 1 महीने में ऑर्गेनिक सब्जियों से भरेगा गार्डन
जब विंडो फ्रेम प्लांटर तैयार हो जाए, तो उसकी वॉल माउंटिंग करना बेहद जरूरी है। स्क्रू या फिर वॉल हुक की मदद से आप इसे बालकनी या फिर गार्डन वॉल पर सजा सकते हैं। यह काम बेहद आसान होता है और घर के लुक को बदल देता है। अगर आप इसे और बेहतरीन ढंग से सजाना चाहते हैं, तो फेरी लाइट्स, मिनी हैंगिंग या फिर वेलकम साइन बोर्ड से लुक को एस्थेटिक बना सकते हैं। यह डेकोर फार्महाउस या रस्टिक कॉटेज थीम के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
और पढ़ें: DIY Plant Swing: प्लाईवुड के बेकार टुकड़े फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं स्टाइलिश झूला
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.