बालकनी में पहली बार पौधे लगाने जा रहे हैं? इन 5 पौधों से करें शुरुआत, मरेंगे नहीं और जल्दी बढ़ेंगे

Published : Jul 30, 2026, 01:30 PM IST
Low Maintenance Plants

सार

Balcony Plants for Beginners: बालकनी में पहली बार गार्डनिंग शुरू करना चाहते हैं? जानिए कढ़ी पत्ता, गुड़हल, अरेका पाम, स्नेक प्लांट और मनी प्लांट लगाने का आसान तरीका व देखभाल।

घर की बालकनी खाली पड़ी है और समझ नहीं आ रहा इसे हरा-भरा कैसे बनाएं तो आप सही जगह आए हैं। बालकनी डेकोरेशन में पौधों का महत्व सबसे ज्यादा है। कई बार तो लोग जल्दी-जल्दी में प्लांट खरीद तो लेते हैं लेकिन सही से देखभाल न कर पाने से वो खराब हो जाते हैं। ऐसे में पैसा के साथ मेहनत भी बर्बाद होती है। अगर आप भी बिगनर हैं और पहली बार प्लांटनेशन करने जा रहे हैं, सही पौधों का चुनाव करना बेहद जरूरी है। यहां देखें, उन 5 पौधों के बारे में जो बेहद सख्त होते हैं इन्हें उगाने के लिए न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ये नखरे दिखाते हैं।

कढ़ी पत्ता का पौधा कैसे लगाएं ?

भारतीय घरों में खाना बनाने के दौरान कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसे आप बालकनी, छत या फिर छोटी सी जगह में आसानी से उगा सकते हैं। खास बात है यह पौधा किसी भी तरह की एक्सट्रा केयर नहीं मांगता है और हर तरह के मौसम को सहन कर लेता हैं।

कैसे उगाएं ?

  • पुराने कढ़ी पत्ता की 8 इंच मोटी कटिंग लें
  • 10-12 इंच गमले लें
  • 50% मिट्टी, 30% गोबर खाद और 20% रेत मिलाएं
  • कटिंग को मिट्टी में 2-3 इंच गहराई पर दबा दें
  • पौधा लगाने के तुरंत बाद मिट्टी नम होने तक पानी दें
  • शुरुआती दिनों में हल्की-छनी हुई धूप दिखाएं
  • पौधा सेट होने के बाद 4-5 घंटे की धूप जरूरी
  • महीने में एक बार वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करें

ये भी पढ़ें- सावन के लिए बेल मेहंदी डिजाइन, मिनटों में पाएं रॉयल फील

गुड़हल का पौधा

दूसरे नंबर पर गुड़हल का नाम आता है। यह बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से लाद देगा। इस प्लांट की सबसे बड़ी खासियत है कि कम देखभाल में भी जल्दी पनपता है और बहुत ज्यादा सख्त होता है। इसके लाल-पीले, गुलाबी फूल बालकनी की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।

कैसे उगाएं ?

  • पेंसिल जितनी मोटी गुड़हल की कटिंग लें
  • निचली पत्तियों को हटाकर 45 डिग्री कोण में काटें
  • 10-12 इंच का गमला लें
  • 40% गार्डन सॉयल, 30% खाद और 30% कोकोपीट का मिश्रण तैयार करें
  • कटिंग के निचले हिस्से में एलोवेरा जेल लगाकर मिट्टी में दबा दें
  • शुरुआती 15 दिनों में छायादार स्थान पर रखें
  • पौधा सेट होने के बाद 5-6 घंटे की धूप दिखाएं
  • मिट्टी सूखी होने पर ही पानी दें
  • 15-20 दिन में पोटेशियम रिच खाद डालें

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन में घर का मंदिर कैसे सजाएं

अरेका पाम

अगर आप गार्डन को स्टाइलिश और एस्थेटिक बनाना चाहते हैं तो बालकनी में ट्रॉपिकल और रॉयल लुक देने वाला अरेका पाम जरूर लगाएं। इसकी घनी और हरी पत्तियां बहुत ही आकर्षक लगती हैं। यह पौधा न केवल दिखने में सुंदर लगता है बल्कि घर की हवा शुद्ध करने में भी मदद करता है।

कैसे उगाएं ?

  • अरेका पाम को पुराने पौधे से उगाना बढ़िया है
  • पौधे के लिए 12 इंच गहरा-चौड़ा गमला लें
  • 40% मिट्टी, 30% खाद और 30% कोकोपीट का यूज करें
  • गमले के तल में कंकड़ रखें और फिर मिट्टी का मिश्रण डालें
  • अरेका पाम को तेज धूप की बजाय इनडायरेक्ट सनलाइट दिखाएं
  • इसे नमी पसंद हैं इसलिए मिट्टी हमेशा नम रखें
  • पौधे में वर्मीकंपोस्ट या लिक्विड सीवीड खाद का इस्तेमाल करें
  • समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाते रहें

स्नैक प्लांट

यदि ऐसे पौधे की तलाश है जिसे एक बार लगाने के बाद सालों की छुट्टी हो जाए तो स्नैक प्लांट बेहतरीन विकल्प है। इसे क्लस्टर में लगाना बेस्ट माना जाता है। साथ ही इसे उगाने के लिए बहुत कम पानी और धूप की जरूरत होती है। अगर आप पानी देना भूल भी जाते हैं तब भी यह खराब नहीं होगा।

कैसे उगाएं ?

स्नैक प्लांट सीधे पौधे, किसी पुराने पौधे की जड़ों से अलग करके या पत्ती के 2-3 इंच के टुकड़े को मिट्टी-पानी में लगाकर उगा सकते हैं।

  • 6-10 इंच का गमला चुनें
  • हल्की-रेतली मिट्टी यूज करें
  • कटिंग को 1-2 इंच की गहराई पर लगाएं
  • हल्की रोशनी दिखाएं
  • बहुत कम पानी दें
  • ठंड में घर के अंदर रखे

मनी प्लांट

आखिर में नाम आता है मनी प्लांट का। भारतीय घरों में यह पौधा जरूर होता है। आप घर पर बिना ज्यादा मेहनत के, गोल्डन पोथॉस, असम वैरायटी या फिर मार्बल क्वीन पोथॉस लगा सकते हैं।

सोर्स- फेसबुक 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

सालभर हरी-भरी चाहिए मेहंदी? पहले जानिए पौधा लगाने के 7 आसान नियम
आटा छलनी से बनाएं 3 मंजिला प्लांटर टावर, पड़ोसी भी पूछेंगे सीक्रेट